दुनिया

AIME 2023: चीन पर कड़ी नजर, आसियान समुद्री अभ्यास के लिए इंडियन नेवी के जहाज पहुंचे सिंगापुर

AIME 2023: नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने मंगलवार को कहा कि पहला आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई) भारतीय नौसेना और आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन) नौसेनाओं को एक साथ मिलकर निकटता से काम करने और समुद्री क्षेत्र में अभियानों के निर्बाध संचालन का अवसर प्रदान करेगा.

भारतीय नौसेना के ‘चीफ ऑफ नेवल स्टाफ’ एडमिरल कुमार ने कहा कि एआईएमई की शुरुआत बड़े पैमाने पर सीखने का एक अनुभव है और यह इसमें भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच विश्वास पैदा करेगा.

दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना 

पहले एआईएमई के लिए सिंगापुर में मौजूद एडमिरल ने कहा, ‘‘इन अभ्यासों का अहम परिणाम विभिन्न भागीदारों के बीच भरोसा पैदा होना है.’’ इस नौसैन्य अभ्यास में आसियान सदस्य देशों एवं भारत के नौ पोत, छह विमान और 1,800 से अधिक कर्मी भाग ले रहे हैं. भारतीय नौसेना दक्षिण चीन सागर में समुद्री अभ्यास करेगी, जहां पिछले कुछ साल से चीन की सैन्य आक्रामकता देखी जा रही है.

आसियान देशों के साथ अभ्यास

एडमिरल कुमार ने कहा, ‘‘हम आसियान देशों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यास करते रहे हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है, जब हम आसियान के सभी सदस्य देशों की नौसेनाओं के साथ मिलकर एक बड़ा अभ्यास कर रहे हैं.’’.उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत महत्वपूर्ण अभ्यास है, लेकिन यह वार्षिक आधार पर नहीं होगा क्योंकि विभिन्न देशों के बीच पहले से ही विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम इसे दो या तीन साल में एक बार होने वाले अभ्यास के रूप में आगे बढ़ाएंगे. हर बार जब कोई अभ्यास किया जाता है तो उसमें कुछ मूल्यवान सीखने को मिलता है, इसलिए ये अभ्यास बहुत महत्वपूर्ण हैं.’’

इसे भी पढ़ें: India-UAE CEPA के एक साल: भारत-यूएई द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 और 2022-23 के बीच 16 फीसदी की वृद्धि

दो मई से आठ मई तक चलेगा अभ्यास

एडमिरल कुमार एआईएमई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जो दो मई से आठ मई तक आयोजित होगा. अभ्यास का बंदरगाह चरण दो मई से चार मई तक चांगी नौसेना केंद्र में आयोजित किया जाना है, जबकि समुद्री चरण सात से आठ मई तक दक्षिण चीन सागर में आयोजित किया जाएगा. सिंगापुर पहुंचे दो भारतीय पोतों के नाम ‘आईएनएस सतपुड़ा’ और ‘आईएनएस दिल्ली’ हैं.

रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (आरएसएन) और भारतीय नौसेना एआईएमई की सह-मेजबानी कर रहे हैं. सह-अभ्यास निदेशकों आरएसएन कमांडर फर्स्ट फ्लोटिला कर्नल एन कोक येंग डेनियल और भारतीय नौसेना के फ्लीट ऑपरेशंस ऑफिसर कमोडोर (सीडीआरई) प्रकाश गोपालन ने मंगलवार को चांगी नौसेना अड्डे में उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की.

Rohit Rai

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

18 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago