देश

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री धमाके में उड़े मजदूरों के चिथड़े, 23 ने गंवाई जान, 19 शवों की हुई पहचान

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में रविवार को हुए विस्फोट मामले में अबतक 23 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 6 घायलों का ICU में इलाज चल रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में से अबतक 19 शवों की पहचान हो चुकी है. इनमें 16 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे.

कहां हुआ हादसा?

रविवार को तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में मौजूद एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया. इस धमाके में मौके पर काम कर रहे मजदूरों के चिथड़े उड़ गए. जब वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंची तो एक बार फिर फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. दोबारा हुए इस विस्फोट की जद में आने से 13 कर्मी घायल हो गए. जिनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस हादसे पर पीएम मोदी से लेकर तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने दुख जताया और जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिये.

इस हादसे को लेकर डीसी विरुधुनगर ने कहा कि इस घटना में अब तक 23 मौतें हुई हैं. इनमें से 19 शवों की पहचान हो गई है. जिसमें 16 महिलाएं और 3 पुरुष हैं. 6 घायल ICU में हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फिर हुआ धमाका

उन्होंने आगे कहा कि,

जब हम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे थे, तो दूसरा ब्लास्ट हुआ. इसके चलते, पुलिस, हमारी फायर और रेस्क्यू टीम, रेवेन्यू टीम और रेस्क्यू काम में शामिल वॉलंटियर्स समेत लगभग 13 लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं.

उन्होंने कहा कि अभी कोई गंभीर चोट नहीं है और हमारी मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है. डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की मदद करने और रेस्क्यू और दूसरे ऑपरेशन की देखरेख के लिए एक सीनियर IAS ऑफिसर को अपॉइंट किया गया है. हमने FIR फाइल कर दी है और जांच चल रही है.

6 दिन पहले भी हुआ था विस्फोट

गौरतलब है कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में 6 दिन पहले 13 अप्रैल को भी एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की खबर सामने आई थी. इस विस्फोट में 2 मजदूरों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- समंदर में फिर गूंजी गोलियां! अमेरिका ने कब्जे में लिया विशाल ईरानी जहाज, खतरे में शांति वार्ता

इस दक्षिण भारतीय राज्य में सबसे ज्यादा पटाखे बनाये जाते हैं. पूरे भारत में सबसे ज्यादा पटाखा फैक्ट्रियां इसी राज्य में हैं. तमिलनाडु के शिवकाशी को तो भारत के पटाखा फैक्ट्रियों की राजधानी भी कहा जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

16 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

16 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

24 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

42 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

54 minutes ago