Bharat Express DD Free Dish

समंदर में फिर गूंजी गोलियां! अमेरिका ने कब्जे में लिया विशाल ईरानी जहाज, खतरे में शांति वार्ता

US Seizes Iranian Ship: अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर जंग की स्थिति बन गई है. अमेरिकी नौसेना ने एक ईरानी मालवाहक जहाज पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया. इसकी पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है.

US Seizes Iranian Ship

US Seizes Iranian Ship

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

US Seizes Iranian Ship: अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर जंग की स्थिति बन गई है. अमेरिकी नौसेना ने एक ईरानी मालवाहक जहाज पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया. इसकी पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है. जिसमें उन्होंने कहा है कि गल्फ ऑफ ओमान में मौजूद एक ईरानी झंडे वाले मालवाहक जहाज को गोलीबारी कर जब्त कर लिया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि यह मालवाहक जहाज अमेरिकी बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश कर रहा था. ट्रंप ने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर की.

अमेरिकी नौसेना के इस अभियान के बाद एक बार फिर वाशिंगटन और तेहरान के बीच होने वाली शांति वार्ता संकट में पड़ गई है.

900 फीट लंबा है यह मालवाहक जहाज

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा,

आज ईरान के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज TOUSKA, जिसकी लंबाई लगभग 900 फीट है और जिसका वजन लगभग एक एयरक्राफ्ट कैरियर जितना है, हमारी नौसैनिक नाकाबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन यह कोशिश उनके लिए अच्छी नहीं रही.

अमेरिकी नौसेना के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर USS SPRUANCE ने ओमान की खाड़ी में TOUSKA को रोका और उन्हें रुकने की साफ चेतावनी दी.

इंजन रूम में छेद कर रोक दिया

उन्होंने आगे कहा,

ईरानी क्रू ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद हमारी नौसेना ने जहाज के इंजन रूम में छेद कर उसे वहीं रोक दिया.

ट्रंप के मुताबिक मालवाहक जहाज TOUSKA अपने गैरकानूनी गतिविधियों के लिए पहले से प्रतिबंध झेल रहा है. जिसे अब अमेरिकी मरीन अपने कब्जे में ले चुके हैं.

गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कुख्यात है TOUSKA

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि TOUSKA पहले से ही अपने गैरकानूनी गतिविधियों के इतिहास के कारण अमेरिकी ट्रेजरी के प्रतिबंधों के तहत था. अब जहाज पूरी तरह अमेरिका के नियंत्रण में है और उसमें मौजूद सामान की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- “एक ग्राम यूरेनियम भी नहीं देंगे!” अमेरिका की बड़ी मांग पर ईरान का दोटूक जवाब

दूसरी तरफ इस अमेरिकी कार्रवाई से ईरान भड़क गया है. ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि वह जल्द ही इसका जवाब देगा. उन्होंने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read