देश

तमिलनाडु के राज्यपाल बोले- ‘धर्मनिरपेक्षता भारतीय नहीं यूरोपीय अवधारणा’, वृंदा करात ने साधा निशाना

Tamil Nadu Governor on Secularism: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि का धर्मनिरपेक्षता पर दिया गया बयान चर्चा में है. दरअसल तमिलनाडु के राज्यपाल ने कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता भारत नहीं, बल्कि यूरोपीय अवधारणा है. उन्होंने धर्मनिरपेक्षता को लेकर आगे कहा कि भारत में इसकी कोई जरुरत नहीं है. तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर भारत के लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है, इसकी गलत व्याख्या की गई है.

बताया धर्मनिरपेक्षता का कहां हुआ उदय

कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूछा कि धर्मनिरपेक्षता का क्या मतलब है? फिर उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता भारतीय अवधारणा नहीं है. राज्यपाल आरएन रवि ने कहा- ‘यूरोप में चर्च और राजा के बीच संघर्ष की वजह से धर्मनिरपेक्षता का उदय हुआ. यूरोप की अवधारणा धर्मनिरपेक्षता को वहीं रहना चाहिए. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 1976 में संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता शब्द शामिल किया गया. उन्होंने आगे कहा कि एक असुरक्षित प्रधानमंत्री ने कुछ वर्गों को खुश करने की कोशिश में इसे संविधान में शामिल कराया.’

वृंदा करात ने राज्यपाल पर साधा निशाना

वहीं दूसरी ओर, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि की धर्मनिरपेक्षता पर की गई टिप्पणी पर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात ने राज्यपाल की टिप्पणी पर निशाना साधा है. वृंदा करात ने कहा, ‘राज्यपाल की टिप्पणी भ्रमित करने वाली है. इस टिप्पणी का मतलब है कि भारत का संविधान उनके लिए मायने नहीं रखता है.’ इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ये बयान दर्शाता है कि संविधान भी उनके लिए विदेशी अवधारणा है. संविधान पर विश्वास ना रखने वाले लोग राज्यपाल की कुर्सी पर बैठे हैं.’

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

बच गए राहुल गांधी! सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाईकोर्ट में क्या होगा?

Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

23 minutes ago

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

49 minutes ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

59 minutes ago

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

2 hours ago