दुनिया

Lebanon Hezbollah Attack: लेबनान में हिज्बुल्लाह के 1300 ठिकानों पर इजरायली हमले, मारे गए 492 लोग

Lebanon Hezbollah Attack: लेबनान में हिजबुल्लाह के ठकानों पर इजराइल ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. इस बीच खबर आ रही है कि हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले होने से 492 लोगों की मौत हो गई है. इस बात की पुष्टि लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने की है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मरने वालों में 35 बच्चे और 58 महिलाएं हैं. जबकि, 1645 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, इजरायली सेना के मुताबिक, हिजबुल्लाह के 1300 ठिकानों पर हमले किए हैं. पीड़ित परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है.

200 से ज्यादा रॉकेट दागे

इजरायलीसेना के मुताबिक इस बीच हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में 200 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं, इस हवाई हमले में दो लोग घायल हुए हैं. इस बीच कई देशों ने इजराइल और लेबनान के हिज्बुल्लाह लड़ाकों के बीच इस संघर्ष को देखते हुए संयम बरतने को कहा है. दुनिया भर के नेताओं को इस संघर्ष में एक बड़े युद्ध में बदलने की आशंका सता रही है.

लेबनान के अधिकारियों ने कहा कि देश को 80,000 से अधिक संदिग्ध इजरायली कॉल प्राप्त हुए, जिसमें उसके नागरिकों को खाली करने की चेतावनी दी गई. लेबनान में इजरायल के इन ताजा हमलों ने एक और बड़ी जंग की स्थिति पैदा कर दी है.

‘इस चेतावनी को गंभीरता से लें’: बेंजामिन नेतन्याहू

बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रिकॉर्ड किए गए संदेश में लेबनानी नागरिकों से इलाके को खाली करने के इजरायली संदेश को लेकर कहा, ‘इस चेतावनी को गंभीरता से लें.’ नेतन्याहू ने कहा, ‘प्लीज अब खतरे से दूर हो जाएं. हमारा अभियान खत्म हो जाने के बाद आप सुरक्षित रूप से अपने-अपने घरों में वापस जा सकते हैं.’

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

17 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago