देश

Tamil Nadu: एक मंदिर में अभिनेत्री से मांगा गया हिंदू होने का सबूत…जानें फिर क्या हुआ?

Tamil Nadu: तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां के एक मंदिर में एक अभिनेत्री से हिंदू होने का प्रमाण मांगे जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है. इसको लेकर सोमवार को एक्ट्रेस नमिता मीनाक्षी ने शिकायत की कि वह यहां मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थीं और इसी दौरान उनसे हिंदू होने का प्रमाण देने के लिए कहा गया. इसे सुनकर वह हैरान रह गईं. फिलहाल अभिनेत्री से जुड़ी ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमिता ने मंदिर के अधिकारियों के कथित अशिष्ट व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई है और आरोप लगाया है कि मंदिर के एक अधिकारी ने उनको मंदिर में दर्शन करने से रोका और हिंदू होने का प्रमाण मांगा. अपने साथ हुई इस घटना को लेकर नमिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “उन्होंने मुझसे यह साबित करने के लिए प्रमाण पत्र मांगा कि मैं हिंदू हूं और साथ ही मेरा जाति प्रमाण पत्र भी मांगा. मैंने देश में जितने भी मंदिरों के दर्शन किए, उनमें मुझे ऐसी पीड़ा नहीं झेलनी पड़ी. ”

ये भी पढ़ें-आखिर क्यूं फटते हैं बादल? जानें क्या है इससे होने वाले नुकसान से बचने का उपाय? 

मैं हिंदू परिवार में जन्मीं

अभिनेत्री व भाजपा नेता नमिता ने आगे कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि वह हिंदू परिवार में जन्मी हैं और उनकी शादी तिरुपति में हुई थी तथा उनके बेटे का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर रखा गया था. उन्होंने मंदिर पर आरोप लगाते हुए कहा, “ऐसा होने पर उन्होंने अशिष्टता और अहंकार से बात की और मेरी जाति व मेरे धर्म को साबित करने के लिए प्रमाण पत्र मांगा.”

मंदिर के एक अधिकारी ने आरोपों से किया इनकार

फिलहाल अभिनेत्री द्वारा लगाए गए इन आरोपों को लेकर मंदिर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने मास्क पहना था और नमिता और उनके पति को रोककर पूछा कि क्या वे हिंदू हैं. अधिकारी ने ये भी कहा कि एक्ट्रेस को मंदिर की परंपरा के बारे में जानकारी दी गई. इसी के साथ ही उनके द्वारा हिंदू बताए जाने के बाद उनके माथे पर कुमकुम लगाया गया और उन्हें देवी मीनाक्षी के दर्शन के लिए मंदिर के अंदर ले जाया गया.’ हालांकि अधिकारी के इस जवाब को लेकर जब अभिनेत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी आस्था साबित करने और माथे पर कुमकुम लगाने के बाद ही दर्शन की अनुमति दी गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

4 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

4 hours ago