मनोरंजन

फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर Kangana Ranaut को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने पुलिस से लगाई गुहार

Kangna Ranaut Film Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड रही हैं. इस बीच कंगना पर एक मुसीबत आ पड़ी है.दरअसल, उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. जिसके बाद कंगना ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

यह धमकी उन्हें फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज होने के बाद से ही दी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके पीछे कट्टपरंथी सिख संगठन है. कंगना को दी जा रही धमकी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. धमकी वाले वीडियो पर खुद कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है.

कंगना रनौत को मिली धमकी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना को उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के लिए खुलेआम धमकी दी जा रही है. वायरल वीडियो में एक सिख समुदाय के कुछ लोग बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो कह रहे हैं अगर आपने इस फिल्म को रिलीज किया तो सरदार तो आपको चप्पल ही मारेंगे.

थप्पड़ तो आप पहले ही खा चुकी हैं. मुझे अपने देश पर पूरा भरोसा है. मैं एक प्राउड सिख हूं और इसी के साथ प्राउडी मराठी भी हूं. मुझे इतना तो पता है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो सिख नहीं बल्कि मराठी, क्रिश्चियन और हिंदू भी तुझे चप्पल मारेंगे.

सिर कटवा सकते हैं तो काटेंगे भी

वहीं, वीडियो के अंत में एक दूसरे व्यक्ति ने चेतावनी देते हुए कहा, इतिहास को बदला नहीं जा सकता. अगर, फिल्म में सिखों को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है तो याद रखें कि आप जिस व्यक्ति का चित्रण कर रहे हैं उसके साथ क्या हुआ था. मत भूलिए कि सतवंत सिंह और बेअंत सिंह कौन थे. हम जानते हैं कि जो उंगली सब पर उठती है उसे कैसे तोड़ना है. अगर हम अपना सिर कुर्बान कर सकते हैं तो हम एक सिर ले भी सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या सच में 59 की उम्र में तीसरी बार शादी करेंगे Aamir Khan? एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन

उधर, वीडियो वायरल हुआ तो एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्ट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इस वीडियो को री-शेयर करते हुए लिखा, ‘कृपया इसे देखें.’ इसके साथ ही उन्होंने वीडियो को महाराष्ट्र के डीजीपी, हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस इंडिया को टैग किया है.

कब रिलीज हो रही है फिल्म?

कंगना रनौत की इमरजेंसी देशभर के सिनेमाघरों में 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली. इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलड़पे, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कई कालाकारों में अहम भूमिका निभाई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago