Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार पर ऐसा पोस्टर लगा दिया, जिसने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कार के बोनट पर लगाए गए पोस्टर में गधे की तस्वीर के साथ लिखा है कि ‘टाटा की इलेक्ट्रिक मोटर्स सर्विस से ये गधा मैंने 12 लाख में लिया है.’

tata-ev-owner-protest-alwar-donkey-poster-car-service-complaint-viral-video

12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक

रिपोर्ट- चन्द्र मोहन गुप्ता 


Alwar Tata Car Video: सोशल मीडिया पर अक्सर टाटा की गाड़ियों की मजबूती के चर्चे होते हैं. 5-स्टार सेफ्टी, लोहे जैसी मजबूत बॉडी, एक्सीडेंट में भी जान बचा लेने वाली रील्स रोज ही वायरल होती है. लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है. कई यूजर्स टाटा की गाड़ियों में आ रही छोटी-बड़ी खराबियों, सर्विस इश्यू सहित कई कमियों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अलवर से आया. जहां टाटा मोटर्स की कार से जुड़े विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अनोखे अंदाज में ऐसा विरोध जताया जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार पर ऐसा पोस्टर लगा दिया, जिसने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कार के बोनट पर लगाए गए पोस्टर में गधे की तस्वीर के साथ लिखा है कि ‘टाटा की इलेक्ट्रिक मोटर्स सर्विस से ये गधा मैंने 12 लाख में लिया है.’

‘टाटा कार की जगह गधा खरीदो’

वहीं कार के पीछे लगे पोस्टर पर लिखा है- ‘टाटा की कार खरीदने के बजाय गधा खरीदना चाहिए था.’ पीड़ित दीपक कुमार शर्मा (अति. प्रशासनिक अधिकारी) ने यह विरोध दर्ज कराया है.

दीपक का आरोप है कि टाटा की कार और उससे जुड़ी सर्विस को लेकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है. इसी नाराजगी को उन्होंने सार्वजनिक रूप से जाहिर करने के लिए कार को ही विरोध का माध्यम बना लिया. खास बात यह रही कि कार के आगे और पीछे लगाए गए पोस्टर पर 12 लाख रुपये की कार और गधे की तुलना की गई है. सड़क से गुजरने वाले लोग भी कार को देखकर रुकते और पोस्टर पढ़ते नजर आए.

कोर्ट में चल रहा है मामला

विरोध का यह तरीका क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया गया है कि कार से संबंधित विवाद को लेकर न्यायपालिका में मामला विचाराधीन है. ऐसे में पोस्टर के जरिए लगाए गए आरोपों की वास्तविकता और मामले से जुड़े दस्तावेज न्यायिक प्रक्रिया में तय होना बाकी है. मामले में अब सवाल यह है कि 12 लाख रुपये की कार खरीदने वाले ग्राहक की शिकायत क्या है, वाहन में क्या समस्या सामने आई.

ये भी पढ़ें- छी..छी..नवरात्रि से पहले गंदी साजिश! इंदौर में 92 लाख की गर्भपात किट जब्त, बढ़ा सियासी बवाल

दीपक शर्मा ने बताया 2 साल पहले उन्होंने इस कर को खरीदा था कर खरीदते वक्त बड़े-बड़े दावे किए गए थे लेकिन उसके बाद 2 साल बाद इसका पेंट उतारने लगा, बैटरी नहीं चल रही जंग लगने लग गई. उन्होंने आमजन से अपील की है कि मैं इस गधे के चक्कर में फंस गया हूं आप इसके चक्कर में मत आना.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital