गिरिराज सिंह और राहुल गांधी
Tawang Clash: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने सेना पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी चुल्लू भर पानी में डूब मरें , वो भारतीय सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। राहुल को देश का न तो भूगोल पता है और न इतिहास पता है. गिरिराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल के नाना नेहरू ने हजारों किलोमीटर जमीन चीन को दे दी. नरेंद्र मोदी के शासनकाल में आंख से आंख मिलाकर सैनिक जवाब देते हैं, चाहें वो तवांग हो या गलवान.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चीन के राष्ट्रपति का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी को शी जिनपिंग जानते हैं, इसलिए हमारी सीमा में घुसने की हिम्मत नहीं करते. दुनिया पीएम मोदी की तारीफ कर रही है. मोदी दोस्ती जानते हैं तो जवाब देना भी जानते हैं. उन्होंने कहा कि सीआईए (CIA) हमारे देश की तारीफ करते हुए कह रहा है कि भारत के चलते रूस-यूक्रेन में न्यूक्लियर युद्ध नहीं हुआ और राहुल गांधी आलोचना कर रहे हैं.
गिरिराज सिंह ने मोदी सरकार की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी की सफल विदेश नीति के चलते दुनिया का हर बड़ा देश भारत से संबंध रखना चाहता है. इसमें राहुल का ननिहाल इटली भी शामिल है.
दरअसल, तवांग झड़प के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि चीन हमारे जवानों को पीट रहा है. चीन ने सीधे तौर पर धमकी दी है, राहुल ने मोदी सरकार पर चीन की धमकी को छिपाने का भी आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि वो घुसपैठ की नहीं, युद्ध की तैयारी में हैं. मैं पहले ही कह चुका हूं कि हमें सावधान रहना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi: ‘जयचंद’ वाला चरित्र कब छोड़ेंगे?- राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने उन पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया था. साथ ही देश के कई हिस्सों में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था. वहीं, बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान और चीन की भाषा बोल रहे हैं.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…