Bihar Election 2025: बिहार की सियासत में एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने अपने अलग तेवर दिखाए हैं. जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने शनिवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी लगातार जनता के बीच सक्रिय है और लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है.
उन्होंने कहा, “हम लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं. नेता का काम है जनता के बीच जाना, न कि किसी कॉरपोरेट ऑफिस की तरह बैठकर बिजनेस चलाना. आप खुद देख लीजिए, बिना बुलाए मेरे लिए भीड़ उमड़ रही है.”
तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कौन-कौन से उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे, इसका ऐलान वे सोमवार को करेंगे. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे. तेज प्रताप यादव से जब उनके भाई और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के उस वादे के बारे में पूछा गया, जिसमें कहा गया था कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी, तो उन्होंने कहा, “रोज़गार तो मिलना ही चाहिए, लेकिन पहले सरकार बनने दीजिए. सरकार बनेगी तभी तो वादे पूरे होंगे.”
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि रोजगार हर व्यक्ति का हक है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए, लेकिन चुनाव जीतना और सरकार बनाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी के स्तर पर लगातार मंथन चल रहा है और जल्द ही यह स्पष्ट कर दिया जाएगा कि उनकी पार्टी किन-किन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.
तेज प्रताप यादव ने कहा, “सोमवार को हम लोग तय करके आपको बताएंगे कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, कौन उम्मीदवार होगा.” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है.
ऐसे में तेज प्रताप यादव के बयानों से साफ है कि वह अपनी राजनीतिक राह महागठबंधन से अलग तय करने की तैयारी में हैं. अब सबकी नजर सोमवार को होने वाले उनके बड़े ऐलान पर टिकी है, जब वे सीटों और उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ करेंगे.
ये भी पढ़ें: Bihar News: BJP के लिए चिराग-मांझी तो RJD के लिए कुशवाहा-सहनी क्यों हैं जरूरी?
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…
दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…
Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…