देश

पीएम मोदी ने 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पीएम मोदी (PM Modi) ने शनिवार (11 अक्टूबर) को रिमोट का बटन दबाकर 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने 24,000 करोड़ रुपए के परिव्यय वाली प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य 100 आकांक्षी जिलो में कृषि उत्पादन, सिंचाई, क्रेडिट, क्रॉप डावयर्सिफिकेशन और पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार है.

इसके अलावा, 11,440 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ ‘दलहन आत्मनिर्भता मिशन’ को लॉन्च किया गया. इसका उद्देश्य दलहन उत्पादकता के स्तर में सुधार, दलहन की खेती के रकबे का विस्तार, सप्लाई चेन को मजबूत करना और नुकसान को कम करना सुनिश्चित करना है.

उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 5,450 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. साथ ही, लगभग 815 करोड़ रुपए की अतिरिक्त परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई.

आकांक्षी जिले अब दूसरे जिलों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज देश का मिजाज कुछ इस तरह बन गया है कि हम कुछ उपलब्धियों से ही संतुष्ट नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा, “हमें विकसित बनने के लिए हर क्षेत्र में लगातार बेहतर करना होगा. सुधार करना ही होगा. इसी सोच का प्रमाण पीएम धन-धान्य कृषि योजना है. इस योजना की प्रेरणा आकांक्षी जिला योजना का सफलता बनी है.” उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिले अब कई पैरामीटर्स में दूसरे जिलों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए 100 जिलों का चयन बहुत सोच-समझकर किया गया है. खेत से होने वाली पैदावार, एक खेत में कितनी बार खेती होती है, किसानों को लोन या निवेश की सुविधा कितनी मात्रा में है, तीन पैरामीटर के आधार पर जिलों का चयन किया गया है.

हम 36 सरकारी योजनाओं को एक साथ जोड़ रहे हैं

पीएम मोदी ने कहा, “इस योजना में हम 36 सरकारी योजनाओं को एक साथ जोड़ रहे हैं. इस योजना के तहत पशुधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.” उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर युवा अधिकारियों पर भी जिम्मेदारी होगी.  अपनी बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि युवा साथी किसानों के साथ मिलकर देश के 100 जिलों में खेती की तस्वीर बदल देंगे. जैसे ही किसी गांव में खेती की तस्वीर बदली, पूरे गांव की इकोनॉमी बदल जाएगी.”

‘दलहन आत्मनिर्भता मिशन’ को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह केवल दाल उत्पादन बढ़ाने का मिशन नहीं है, बल्कि हमारी भावी पीढ़ी को सशक्त बनाने का भी अभियान है. इस मिशन से देश के 2 करोड़ दाल किसानों को सीधा लाभ होगा. उन्होंने कहा, “बीते 11 वर्षों में खेती का बजट करीब 6 गुना बढ़ गया है और इस बढ़े हुए बजट का सबसे अधिक फायदा हमारे छोटे किसानों को हुआ है.”


ये भी पढ़ें: Haryana: PM मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे सोनीपत, जानें किन-किन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

4 minutes ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

41 minutes ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

1 hour ago

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडिया ब्लॉक की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर इंडिया ब्लॉक की याचिका…

1 hour ago

‘आप इस कुर्सी के लायक नहीं…’ CJI सूर्यकांत से बदसलूकी करने वाले वकील प्रवीण सिंघल पर दर्ज हुआ आपराधिक अवमानना का मुकदमा

सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले वकील प्रवीण…

1 hour ago

पुणे में बाबा कल्याणी के साथ अमित शाह ने देखा स्वदेशी इंजीनियरिंग का दम, सुरक्षा बलों को मिलेगी नई ताकत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे स्थित भारत फोर्ज प्लांट का दौरा कर कंपनी…

2 hours ago