देश

दुबई से पहले कई एयर शो में भारत की तकनीक-ताकत का अहसास करा चुका था ‘तेजस’, PM मोदी और सेना प्रमुखों ने भी इसमें भरी उड़ान

भारत का सबसे भरोसेमंद लड़ाकू विमानों में से एक, तेजस फाइटर जेट, शुक्रवार (21 नवंबर) को दुबई एयर शो में क्रैश हो गया. यह वही विमान है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उड़ान भर चुके हैं. तेजस अब तक पूरी तरह सुरक्षित, सफल और भरोसेमंद साबित हुआ है. प्रधानमंत्री ने तेजस में उड़ान भरने का अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा भी किया था. जिससे न सिर्फ 140 करोड़ भारतीयों बल्कि दुनिया भर में इसके प्रति भरोसा और मजबूत हुआ. वहीं वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह स्वयं कई मौकों पर तेजस लड़ाकू विमान उड़ा चुके हैं.

एक दिन पहले उड़ा तेजस

बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया-2025 से एक दिन पहले तो थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी वायुसेना प्रमुख के साथ तेजस की उड़ान भरी थी. तेजस एक स्वदेशी लड़ाकू विमान है. इसका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) कर रहा है. एचएएल को स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस एलसीए एमके-1ए के लिए जीई-404 इंजन अमेरिका से प्राप्त हो रहा है. अमेरिकी कंपनी भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को यह जेट इंजन सप्लाई कर रही है.

कई एयर शो की शान

हाल ही में भारतीय वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस समारोह के तहत रविवार 9 नवंबर को गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर भव्य फ्लाई पास्ट हुआ था. वायुसेना के फ्लाई पास्ट में तेजस विमान आसमान में गर्जना करते दिखाई दिए थे. तेजस लड़ाकू विमानों की इस गर्जना व जांबाजी से यहां मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए थे.

तेजस अभी तक कई एयर शो का हिस्सा बनकर जनसमूह को रोमांचित कर चुका है, लेकिन आज से पहले किसी एयर शो में विमान को किसी भी खामी का सामना नहीं करना पड़ा. लाचित घाट, गुवाहाटी में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्शकों की तालियों और जयकारों के बीच भारतीय वायुसेना के तेजस ने अपनी निपुणता और सामरिक क्षमता का जबरदस्त प्रदर्शन किया था.

तेजस को लेकर बड़ा समझौता

भारत के हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और अमेरिकन कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के बीच हाल ही में 7 नवंबर को एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ भी है. यह समझौता भारत के इस स्वदेशी लड़ाकू विमान के इंजन को लेकर है. अमेरिकी कंपनी इस समझौते के तहत भारत को 113 जेट इंजन सप्लाई करेगी. जेट इंजन की ये सप्लाई वर्ष 2032 तक पूरी होने की संभावना है. एचएएल ने 7 नवंबर को जीई के साथ इसके लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

इस समझौते में कुल 113 एफ 404‑जीई‑आईएन 20 इंजन एवं 97 एलसीए एमके 1ए कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु स्पोर्ट पैकेज शामिल है. यह समझौता भारत के लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, एलसीए एमके 1ए कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए है. ऐसा नहीं है कि दोनों कंपनियों के बीच यह पहली डील है. इससे पहले 2021 में दोनों कंपनियों के बीच 99 इंजन का एक समझौता हुआ था, लेकिन नया समझौता (113 इंजन) उसका फॉलो-ऑन ऑर्डर है.

ये भी पढ़ें: Tejas Crashes: दुबई एयर शो के दौरान भारत का तेजस फाइटर विमान क्रैश, पायलट की मौत…दो सालों में फाइटर जेट हादसे की दूसरी घटना

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक तेजस की परफॉर्मेंस शानदार रही है. न केवल एयरशो बल्कि विभिन्न मौकों पर तेजस ने अपनी क्षमता को साबित किया है. यह भारतीय वायु सेना में अपना स्थान बना चुका है. तेजस के आधुनिक वेरिएंट भारतीय वायु सेना में मिग लड़ाकू विमानों की जगह ले रहे हैं. रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अब एक गहन जांच के उपरांत ही पता लग सकेगा कि आखिर किन कारणों से दुबई में भारत का यह भरोसेमंद लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

4 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago