हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एस्कोर्ट जीप.
Major Accident During Tejashwi’s Jan Vishwas Yatra: बिहार में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल गाड़ी एक कार से टकरा गई. हादसे में एस्काॅर्ट जीप के ड्राइवर होमगार्ड जवान की मौत हो गई. मृतक होमगार्ड जवान का नाम मो. हलीम है. वे मधुबनी के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा पूर्णिया पहुंची थी. ऐसे में तेजस्वी के काफिले में लगी एस्काॅर्ट गाड़ी गलत दिशा में आ रही थी. इस दौरान गाड़ी ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णिया कटिहार मुख्य मार्ग पर हुआ.
वहीं तेजस्वी प्रसाद के काफिले से टकराने वाली कार कटिहार से फारबिसगंज जा रही थी. इसमें कुल 5 लोग सवार थे. महिला और 2 युवकों को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पूर्णिया के अस्पताल पहुुंचे. यहां घायलों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने हादसे के तुरंत बाद कार का एयरबैग खुल गया. इससे सभी की जान बच गई.
ये भी पढ़ेंः सपा सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…