देश

इस्तीफा देने के बाद सपा विधायक मनोज पांडेय ने दी पहली प्रतिक्रिया… योगी के मंत्री के साथ पहुंचे वोट डालने

UP Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए जहां एक ओर राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं तो दूसरी ओर सपा में घमासान मचा हुआ है. जानकारी सामने आ रही है कि, कई समाजवादी पार्टी के विधायक क्रॉस वोटिंग कर रहे हैं. तो वहीं सपा विधायक मनोज पांडेय ने विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है और इस के बाद वह योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह की गाड़ी में बैठकर विधानसभा पहुंचे और वोट डाला. इस दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे पर पहली प्रतिक्रिया दी है.

 

दयाशंकर बोले- मनोज पाण्डेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं

इस्तीफा देने के बाद विधायक मनोज कुमार पांडे ने कहा, “समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से हमने इस्तीफा दे दिया है.” उन्होंने आगे कहा कि, अपने इस्तीफे वाली चिट्ठी में उन्होने सपा प्रमुख से साफ कह दिया है कि, “अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था. अतः मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं. कृपया इसे स्वीकार करने की कृपा करें.” तो दूसरी ओर योगी के मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि, “मनोज पाण्डेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं. राम लला के दर्शन के लिए जब प्रस्ताव आया तब वे चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं लेकिन लोगों ने उसका विरोध किया. आज PM मोदी की नीतियों पर विश्वास कर वे निर्णय ले रहे हैं.”

ये भी पढ़ें-UP Politics: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सपा को तगड़ा झटका, विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

भाजपा का दावा सभी 8 प्रत्याशी दर्ज करेंगे जीत

गौरतलब है कि सुबह 9 बजे से राज्यसभा के लिए वोटिंग जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना वोट डाल दिया है. तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी वोट डाल चुके हैं. धीरे-धीरे सभी विधायक मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं. विधानभवन के तिलक हाल में शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे और देर शाम तक नतीजे आने की सम्भावना जताई जा रही है. तो वहीं सुबह ही अखिलेश यादव ने क्रॉस वोटिंग को लेकर आशंका जाहिर कर दी थी. हालांकि इस दौरान सपा और भाजपा के नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है. जहां अखिलेश यादव लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही भाजपा के अन्य नेता पलटवार करने में जुटे हैं और दावा कर रहे हैं कि भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे. मालूम हो कि सपा की ओर से 3 प्रत्याशी मैदान में हैं.


-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

22 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago