Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पूर्णिया में तेजस्वी के काफिले की गाड़ी कार से टकराई, होमगार्ड जवान की मौत, 6 घायल

Major Accident During Tejashwi’s Jan Vishwas Yatra: बिहार के पूर्णिया में तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा के दौरान एक हादसा हो गया. जिसमें होमगार्ड जवान की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए.

Major Accident During Tejashwi's Jan Vishwas Yatra

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एस्कोर्ट जीप.

Major Accident During Tejashwi’s Jan Vishwas Yatra: बिहार में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल गाड़ी एक कार से टकरा गई. हादसे में एस्काॅर्ट जीप के ड्राइवर होमगार्ड जवान की मौत हो गई. मृतक होमगार्ड जवान का नाम मो. हलीम है. वे मधुबनी के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा पूर्णिया पहुंची थी. ऐसे में तेजस्वी के काफिले में लगी एस्काॅर्ट गाड़ी गलत दिशा में आ रही थी. इस दौरान गाड़ी ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णिया कटिहार मुख्य मार्ग पर हुआ.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सपा को तगड़ा झटका, विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

एस्कॉर्ट गाड़ी की कार से टक्कर हुई थी।

गलत दिशा में आ रही थी तेजस्वी के काफिले की गाड़ी

वहीं तेजस्वी प्रसाद के काफिले से टकराने वाली कार कटिहार से फारबिसगंज जा रही थी. इसमें कुल 5 लोग सवार थे. महिला और 2 युवकों को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हादसे के बाद सड़क पर पड़े घायल जवान।

घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एसपी

जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पूर्णिया के अस्पताल पहुुंचे. यहां घायलों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने हादसे के तुरंत बाद कार का एयरबैग खुल गया. इससे सभी की जान बच गई.

हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 6 जवान घायल हैं।

ये भी पढ़ेंः सपा सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital