Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सपा को तगड़ा झटका, विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

मनोज पांडे ने पत्र में सपा प्रमुख को सम्बोधित करते हुए लिखा कि, “मैं मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं. इस्तीफा स्वीकार किया जाए.

फोटो-सोशल मीडिया

UP Rajya Sabha Elections 2024: यूपी में 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इसी बीच सपा को एक और बड़ा झटका लगा है. सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है औऱ उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है. इस सम्बंध में एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सपा के विधायक मनोज पांडे ने पत्र में सपा प्रमुख को सम्बोधित करते हुए लिखा कि, “मैं मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं. इस्तीफा स्वीकार किया जाए.

तो दूसरी ओर अमेठी गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा है कि वो अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने जा रहे हैं. बता दें कि राकेश प्रताप अपनी पार्टी की दोनों मीटिंग में नहीं गए थे. वह लगातार पार्टी को लेकर बागी रुख रख रहे हैं. राकेश प्रताप सिंह के साथ अयोध्या जनपद के सपा विधायक अभय सिंह भी मौजूद हैं. बता दें कि पहले ही अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर आशंका जताई है तो वहीं अब मनोज पांडे के इस्तीफे को इससे जोड़कर देखा जा रहा है. तो दूसरी ओर सुबह से जारी वोटिंग के बीच लगातार भाजपा और सपा नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. इसी बीच सपा खेमे में संभल से सपा के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है. वह करीब 93 साल के थे और इस बार भी सपा ने उनको सांसद के लिए टिकट दिया था और संभल से ही वह चुनावी मैदान में उतरने वाले थे.

ये भी पढ़ें-Rajya Sabha Election 2024: तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, सपा को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर तो केशव ने कही ये बात

जीत रहे हैं सभी उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, “भाजपा के आठ उम्मीदवार हैं, सभी जीतकर दिल्ली जाने वाले हैं, जिनको डर था वे सुबह से ही गा रहे हैं कि भाजपा ने उनके विधायकों को छीन लिया है. उन लोगों को अपने घर को संभालना नहीं आया. किसी पर आरोप लगाने से पहले ये भी देख ले कि आपके घर के सदस्य क्यों आपसे भागना चाहते हैं?. अखिलेश यादव को बहाना देने की आदत पड़ चुकी है. 2017 में बहाना दिया, 2019 में दिया और अब 2024 में भी एक और बहाना देंगे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital