Bihar News: बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को फिर सवाल उठाए हैं. पटना (Patna) के पिपरा थाना क्षेत्र में भाजपा के एक नेता की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर भड़के तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार (NDA Government) में कोई सुनने वाला नहीं है.
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि अब पटना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या. क्या कहें, किससे कहें? एनडीए सरकार में कोई सच्चाई सुनने वाला नहीं, गलती स्वीकारने वाला नहीं? सीएम के स्वास्थ्य का सबको पता है लेकिन भाजपा के दो-दो नकारे उपमुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? भ्रष्ट भूंजा-डीके पार्टी का कोई बयान नहीं?
बता दें कि पटना के पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार को पटना के पिपरा इलाके में एक सुरेंद्र कुमार (Surendra Kumar) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, परिजन द्वारा लिखित शिकायत के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गई है.
बताया गया कि सुरेंद्र केवट परिवार के साथ शेखपुरा गांव में रहते थे. वह पुनपुन प्रखंड भाजपा नेता होने के साथ ही ग्रामीण पशु चिकित्सक थे और खेती-किसानी भी किया करते थे.
इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने बिहार की आपराधिक घटनाओं का ब्योरा देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि इतने मर्डर हो रहे हैं कि कोई गिन भी नहीं सकता. बिहार में इंसानों का जीवन कीड़े मकोड़े से भी सस्ता है. सीतामढ़ी में गोली मारकर व्यवसायी की हत्या, पटना में दुकानदार की हत्या, नालंदा में गोली मारकर नर्स की हत्या, खगड़िया में युवक की गोली मार हत्या, गया और नालंदा में दो-दो की हत्या. चारों तरफ सरकारी गुंडों की गोलियां ही गोलियां. अपराधियों को संरक्षण दे रही सत्ताधारी नेताओं की बोलियां. अपराधियों के साझेदार एनडीए नेता-अधिकारी जाति खोजने में व्यस्त हैं.
साभार IANS न्यूज एजेंसी
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…