लाइफस्टाइल

थकान और कमर दर्द से राहत देता है ये आसन, मांसपेशियों के लिए है वरदान, तनाव को रखता है कोसों दूर

Benefits of Yoga: योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जो ना सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन को भी शांति और संतुलन देता है. योग के कई आसन होते हैं, जिनमें से ‘नटराजासन’ एक खास और प्राचीन मुद्रा है.

इसे डांसर पोज भी कहा जाता है क्योंकि इस आसन में शरीर की स्थिति बिल्कुल नृत्य की तरह लगती है. नटराजासन शरीर के संतुलन को सुधारने में मदद करता है और हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाता है.

आजकल ज्यादातर लोगों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द या मांसपेशियों की तकलीफ होती है, जिसका एक बड़ा कारण गलत बैठना या चलना होता है.

नटराजासन के नियमित अभ्यास से ऐसे दर्द और तकलीफों में काफी आराम मिलता है. यह आसन भगवान शिव की नटराज मुद्रा से प्रेरित है, जो न केवल शरीर को संतुलित करता है, बल्कि मानसिक रूप से भी स्थिरता और शांति देता है.

हृदय को मजबूती और थकान में राहत देता है ये योगासन

आयुष मंत्रालय (मध्य प्रदेश) की ऑफिशियल वेबसाइट में इसे करने का तरीका और फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया है. नटराजासन योग करने से पूरे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है.

जब रक्त सही तरीके से पूरे शरीर में पहुंचता है, तो शरीर के अंग अच्छे से काम करते हैं और हमें ज्यादा ऊर्जा मिलती है. साथ ही, इससे हृदय भी मजबूत होता है और थकान कम होती है.

बेहतर ब्लड फ्लो से त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार दिखती है. इसलिए नटराजासन जैसे योगासन करना शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है.

इस योग को करने से तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है. जब हम यह आसन करते हैं, तो हमारा शरीर और दिमाग दोनों रिलैक्स होते हैं. इससे चिंता और घबराहट दूर होती है.

योग की यह मुद्रा हमें अंदर से मजबूत और खुश महसूस कराती है. रोजाना नटराजासन करने से हम अपने मन को नियंत्रित कर पाते हैं और अच्छा महसूस करते हैं.

कमर दर्द से राहत और बॉडी को बेहतर मूवमेंट

नटराजासन योग रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है. जब हम इस आसन को करते हैं, तो हमारी पीठ की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं. इससे रीढ़ की हड्डी ठीक से काम करती है और कमर दर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं.

यह आसन पीठ की मांसपेशियों को आराम देता है. रोजाना इसका अभ्यास करने से हमारी रीढ़ की हड्डी मजबूत और स्वस्थ रहती है, जिससे हम आसानी से चल-फिर सकते हैं और अच्छा महसूस करते हैं.

इसके अलावा, इस योग को करने से ध्यान लगाने की शक्ति बढ़ती है. जब हम इस आसन में संतुलन बनाते हैं, तो हमारा मन एक जगह टिक जाता है और भटकता नहीं है.

इससे हमारी सोच साफ होती है और हम किसी काम पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं. रोजाना नटराजासन करने से मन शांत रहता है. इससे पढ़ाई या किसी भी काम में फोकस बढ़ता है.

संतुलन और स्थिरता के साथ करें शुरुआत

नटराजासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले आप किसी साफ और समतल जगह पर खड़े हो जाएं. कोशिश करें कि आप ऐसा स्थान चुनें जहां आपको संतुलन बनाने में आसानी हो.

अब अपने शरीर को आराम दें और गहरी सांस लें. इसके बाद धीरे-धीरे दायें पैर को पीछे की ओर मोड़ें और हाथ से उस पैर के टखने को पकड़ लें. जब पैर को पकड़ लें तो उसे ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें.

इस दौरान बाएं हाथ को सामने सीधा फैलाएं ताकि आप अपने शरीर का संतुलन बनाए रख सकें. इस स्थिति में जितना हो सके स्थिर रहें और गहरी सांस लेते रहें.

लगभग 15 से 20 सेकंड तक इसी स्थिति में रहने के बाद धीरे-धीरे पैर छोड़ें और सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं. अब इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर से दोहराएं.


ये भी पढ़ें- क्या सच में वायु प्रदूषण के कारण हो सकता है Brain Tumor? नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाले खुलासा


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

25 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

42 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

42 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

50 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago