देश

Tejashwi Yadav: इस बच्ची की पढ़ने की चाहत देख खुश हुए तेजस्वी यादव, दिया ये तोहफा

Tejashwi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं. इस दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब एक छोटी बच्ची की बातों ने तेजस्वी यादव को रात भर सोने नहीं दिया. आइए इस खबर में जानते हैं…

खुशी का सपना, कम्प्यूटर सीखना (Tejashwi Yadav)

तेजस्वी यादव छपरा से पटना लौटते वक्त दिघवारा के फोरलेन सड़क के पास रुके थे. यहां उन्होंने किसानों से बातचीत की और इस दौरान उन्हें कन्या उच्च विद्यालय शंकर रोड दिघवारा की एक छात्रा खुशी से मिलने का मौका मिला. खुशी ने तेजस्वी यादव से कहा कि उसके स्कूल में कम्प्यूटर तो है, लेकिन उसे चलाने वाला कोई नहीं है. खुशी ने बताया कि वह कम्प्यूटर चलाना चाहती है, लेकिन उसकी असमर्थता के कारण उसे यह शिक्षा नहीं मिल पा रही है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ हादसे में हुई मौत को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 3 फरवरी को सुनवाई करेगा

दिल छूने वाली मुलाकात

खुशी की बातें तेजस्वी यादव के दिल को छू गईं और रातभर उनकी बातों ने उन्हें परेशान किया. अगले दिन तेजस्वी यादव ने फिर से खुशी का पता लगवाया और उसे लैपटॉप दिया, ताकि वह अपनी शिक्षा पूरी कर सके.

समाज के लिए प्रतिबद्धता (Tejashwi Yadav)

तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट भी किया और बताया कि कैसे एक छोटी सी मुलाकात ने उनके मन में बदलाव का कारण बनी. इस कदम के जरिए तेजस्वी यादव ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी दिलाया.

Uma Sharma

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

12 minutes ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

56 minutes ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

2 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

2 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

3 hours ago