देश

प्रयागराज महाकुंभ हादसे में हुई मौत को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 3 फरवरी को सुनवाई करेगा

प्रयागराज महाकुंभ हादसे में हुई मौत को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 3 फरवरी को सुनवाई करेगा. सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी. यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने दायर की है. याचिका को हादसे से संबंधित स्टेट्स रिपोर्ट और जिम्मेदारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. इसके अलावा बड़े आयोजनों को लेकर दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई है.

दाखिल जनहित याचिका में केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पार्टी बनाया गया है. साथ ही सभी राज्यों में सुविधा केंद्र खोलने की मांग की गई है. जिसमें गैर हिंदी भाषी लोगों के लिए जगह मिल सके. महाकुंभ में हुए हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल है. याचिका में यह भी कहा गया है कि इस तरह के आयोजनों में वीआईपी मूवमेंट सीमित करने के साथ ज्यादा स्पेस आम आदमी को देने की मांग की गई हैं.

साथ ही देश के प्रमुख भाषाओं में डिस्पले बोर्ड लगाने, मोबाइल, व्हाट्सएप पर राज्यों द्वारा अपने तीर्थ यात्रियों को जानकारी दिए जाने की मांग की गई है. हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठनकिया है. जिसमें पूर्व पुलिस महानिदेशक वीके गुप्ता व पूर्व आईएएस अधिकारी बी. के सिंह बतौर सदस्य शामिल है.

यह भी पढ़ें: फिलीपींस से भारत लाया गया कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग, इंटरपोल के रेड नोटिस के बाद गिरफ्तारी

आयोग एक माह में अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगा. साथ ही घटना की पुलिस जांच भी होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 25- 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है. कुंभ हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है. खास अंतराल पर कुंभ का  हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में होता है. लंबे समय तक चलने वाले कुंभ मेले में कुछ दिन खास होते है. इन दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ो में पहुच जाती है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

6 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

10 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

28 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago