मनमीत गुप्ता
Awadhesh Prasad: अयोध्या में 22 वर्षीय युवती की नग्न अवस्था में लाश कल सुबह मिलने से सनसनी फैल गई. युवती पड़सों शाम से लापता थी, उसका शव गांव के बाहर एक नाले के पास मिला. मौके पर खून से लथपथ कपड़े भी बरामद हुए हैं. परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है.
इस घटना से दुखी सांसद अवधेश प्रसाद फफक कर रो पड़े उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. अयोध्या के सहनवा गांव की लापता युवती का शव कल सुबह मिला. परिजनों ने पहले ही पुलिस को युवती की गुमशुदगी की जानकारी दी थी, लेकिन उन्हें कल सुबह खेतों में खून से सने कपड़े मिले, जिससे उनका शक गहरा गया. इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी, तो गांव के बाहर नाले के पास युवती का शव बरामद हुआ. पीड़िता के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक सिर्फ आश्वासन दिया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: इस बच्ची की पढ़ने की चाहत देख खुश हुए तेजस्वी यादव, दिया ये तोहफा
इसी से अपराधियों के हौसले बुलंद हुए और घटना हुई वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी अयोध्या के सीईओ का कहना है पुलिस ने घटना की प्राथमिक की दर्ज कर लिए अपराधियों की तलाश की जा रही है सख्त कार्रवाई की जाएगी. मृतक युवती के परिजनों का कहना है कि हम सिर्फ इंसाफ चाहते है और अपराधी को पकड़ा जाये पुलिस अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की सिर्फ आश्वासन ही दिया है.
इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल, इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है. फफक कर रो पड़े अयोध्या के सांसद फैजाबाद अयोध्या के सांसद सांसद अवधेश प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फफक फफक कर रो पड़े, उनका कहना है कि दलित युवती की नृशंस हत्या की घटना संसद में उठाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अन्य लोगों ने सांसद अवधेश प्रसाद को चुप करवाया.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…