Patna: एमपी के बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पटना में हैं, जहां उनका दरबार लगा हुआ है. उनके द्वारा हनुमान कथा सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है. वहीं तमाम नेता भी उनसे मिलने और कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं. ऐसे में कई भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने पटना में धीरेंद्र शास्त्री का जोरदार स्वागत किया. बिहार सरकार से जुड़े लोगों उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया. लेकिन उन्होंने इस आग्रह को ठुकरा दिया है. पटना में 17 मई तक यह कार्यक्रम चलेगा.
बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को सुनने लाखों की भीड़
धीरेंद्र शास्त्री का यह कार्यक्रम पटना से 25 किलोमीटर दूर नौबतपुर में चल रहा है. जहां भक्तों की ऐसी भीड़ की आयोजक भी हैरान रह गए. हालात अनियंत्रित होने पर धीरेंद्र शास्त्री ने बीच में ही यह कार्यक्रम रोक दिया. हनुमंत कथा के आज दूसरे दिन भी बाबा की कथा सुनने के लिए देश के अलावा नेपाल से भी लोग पहुंचे हुए हैं. दरबार में श्रद्धालु काफी उत्साहित दिख रहे थे. धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के दौरान कहा कि आप लोग हनुमान जी पर सबकुछ छोड़ दो और चिंतामुक्त हो जाओ. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आप या तो हनुमान जी को मानना छोड़ दो या हनुमान जी पर सब छोड़ दो.
इसे भी पढ़ें: आर्यन खान को छोड़ने के लिए 18 करोड़ में फाइनल हुई डील, गोसावी ने 50 लाख एडवांस भी लिए- FIR में समीर वानखेड़े पर लगे कई आरोप
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना पहुंचे थे और 17 मई तक उनके वहां पर कर्यक्रम हैं. प्रशासन ने उनके कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. वहीं पटना जिला प्रशासन ने भी कार्यक्रम के दौरान आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है. दरअसल पटना जिला नियंत्रण कक्ष की तरफ से जो लेटर जारी किया गया है, उसमें इस बात की आशंका जताई गई है कि बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को दौरान आतंकी आईईडी ब्लास्ट कर सकते हैं. कार्यक्रम में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश जिला नियंत्रण कक्ष को दिया है.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…