देश

तेलंगाना में चुनावी वादों के नाम पर 500 कुत्तों की क्रूर हत्या, 7 सरपंच समेत 15 पर FIR

Telangana dog killing: तेलंगाना के हनमकोंडा और कामारेड्डी जिलों से एक हैरान कर देने देने वाला मामला सामने आया है. ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान दिए गए एक वादे ने क्रूरता की सारी हदों को पार कर दिया. जांच में सामने आया है कि ‘कुत्तों से मुक्त गांव’ का चुनावी वादा पूरा करने के लिए 500 कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया गया. यह मामला पशु क्रूरता के साथ चुनावी वादों के दुरुपयोग और ग्रामीण प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर कर रहा है. वहीं, पुलिस ने सात सरपंचों समेत कुल 15 लोगों पर आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्या का मामला दर्ज किया है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल ग्राम पंचायत चुनावों में कई उम्मीदवारों ने ग्रामीणों की शिकायतों को देखते हुए ‘आवारा कुत्तों से मुक्त गांव’ का वादा किया था. मतदाताओं को खुश करने के लिए हाल ही में चुने गए सात सरपंचों ने कथित तौर पर इस वादे को पूरा करने की योजना बनाई.

पुलिस के अनुसार दो सप्ताह के भीतर सैकड़ों कुत्तों को जहर देकर मारने का काम किया गया. इसमें ग्राम पंचायत सचिव, स्टाफ और तीन निजी कॉन्ट्रैक्टर भी शामिल थे. कॉन्ट्रैक्टरों को जहर समेत इंजेक्शन की व्यवस्था के लिए पैसे दिए गए थे. हत्या का काम रात के समय गुप्त रूप से किया गया ताकि ज्यादा ध्यान न जाए.

मामले पर पुलिस की कार्रवाई 

मामला (dog killing) सामने आते ही पुलिस एक्शन में आ गई. हनमकोंडा जिले के शायमपेट, अरेपल्ली और पलवांचा क्षेत्रों में पुलिस ने 110 कुत्तों के शव बरामद किए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ‘अनजान टॉक्सिन’ यानी अज्ञात जहर बताया गया है.

पुलिस का कहना है कि कुल 500 से अधिक कुत्तों की हत्या की आशंका है. मामला पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCA Act 1960) के तहत दर्ज किया गया है. आरोपी सरपंचों ने कथित तौर पर हत्या की अनुमति दी. जबकि सचिव और स्टाफ ने लॉजिस्टिक्स संभाली. निजी कॉन्ट्रैक्टरों ने डॉग कैचर्स के साथ मिलकर कुत्तों को पकड़कर इंजेक्शन लगवाया.

यह भी पढे:खरगोन के इस मंदिर में गिरती है सूर्य की पहली किरण, मकर संक्रांति का है विशेष महत्व

आरोपी कौन-कौन हैं?

आरोपियों में सात सरपंच शामिल हैं जो हाल ही में चुने गए थे. इनके अलावा ग्राम पंचायत सचिव और स्टाफ तथा तीन निजी कॉन्ट्रैक्टर भी आरोपी हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ IPC की धाराओं के साथ PCA Act के तहत FIR दर्ज की है. जांच में यह भी पता चला है कि यह काम चुनावी वादे को पूरा करने के लिए जानबूझकर किया गया.

पशु प्रेमियों(dog lovers) में आक्रोश 

पशु अधिकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. कई संगठनों ने राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई और आवारा कुत्तों के लिए मानवीय तरीके जैसे स्टेरलाइजेशन और वैक्सीनेशन अपनाने की मांग की है. तेलंगाना में यह पहला ऐसा मामला नहीं है जहां चुनावी वादों के नाम पर पशु क्रूरता हुई हो लेकिन इतने बड़े पैमाने पर हत्या का खुलासा नया और बेहद चिंताजनक है. पुलिस जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago