नई दिल्ली, 24 जनवरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन सबका साथ-सबका विकास और सबका सहयोग को गति देते हुए केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने तेलुगु राज्य तेलंगाना को 1117 करोड़ की 50 परियोजनाओं की सौगात दी. तेलुगु राज्यों में तेलंगाना 365 दिन पानी आपूर्ति वाला पहला राज्य बन गया है. तेलंगाना के स्मार्ट सिटी करीमनगर से केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने राज्य में स्मार्ट मोबिलिटी, जलापूर्ति, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए अलग-अलग 50 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया.
मनोहर लाल की पहल के चलते तेलंगाना के 53 स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम के साथ 27 स्कूलों में ई-लर्निंग टूल्स और खेल सुविधाओं को मजबूती मिली. यही नहीं, राज्य में एक लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का जैव खनन के माध्यम से निपटान किया जाएगा. वहीं डॉ. बीआर अंबडकर स्टेडियम में विश्व स्तरीय सुविधाओं की भी शुरुआत की.
तेलंगाना दौरे के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने 22 करोड़ की लागत से डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम में वाणिज्यिक परिसर, इंडोर हाल का नवीनीकरण, आधुनिक शौचालय, पार्किंग के साथ लैंडस्केपिंग का उद्घाटन किया. 12.35 करोड़ की लागत से 5.96 एकड़ में फैले मल्टी-पर्पस स्कूल पार्क के तहत मनोरंजक पार्क का उद्घाटन किया. स्कूलों में सामाजिक बुनियादी ढांचे के तहत 9.20 करोड़ की लागत से 27 स्कूलों में नवीनीकरण और 53 स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत की.
स्मार्ट सिटी करीमनगर को 365 दिन पानी आपूर्ति की सौगात
आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने स्मार्ट सिटी करीमनगर में शहरी जीवन को बेहतर बनाने की ओर कदम बढ़ाते हुए स्मार्ट सिटी प्रौजेक्ट के तहत 365 दिन पानी की आपूर्ति की सौगात दी. हाउसिंग बोर्ड कालोनी में नई जल वितरण प्रणाली के तहत 18 करोड़ की लागत से 24×7 जल आपूर्ति की शुरुआत की. स्मार्ट सिटी करीमनगर नगर निगम क्षेत्र में तकरीबन 2600 घरों में अब 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति होगी.
तेलंगाना दौरे के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने 9.20 करोड़ की लागत से बंडी संजय कुम्मरवाड़ी हाई स्कूल में स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम का उद्घाटन किया. खास बात यह रही, मनोहर लाल ने बच्चों से मन की बात जानी और उनके साथ सीधा संवाद किया. मनोहर लाल ने बच्चों को भविष्य के लक्ष्य के बारे में जाना. यही नहीं स्मार्ट क्लासरूम प्रोजैक्ट की शुरुआत करने के बाद मनोहर लाल ने छात्राओं के साथ स्मार्ट क्लासरूम की विस्तृत जानकारी भी हासिल की.
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…