महाराष्ट्र के लातूर जिले में अकाल मौत मरे कौए
Crow Deaths In Maharashtra: महाराष्ट्र राज्य के लातूर ज़िले में स्थित उदगीर तालुका में पिछले कुछ समय से कौवा पक्षी मृत पाए जा रहे हैं. कौवों की मौत क्यों हुई, ये सवाल प्रशासनिक अधिकारियों के लिए चिंता का सबब बना है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके खेत-खलिहानों में सैकड़ों कौवे मरे पाए गए हैं.
भारत एक्सप्रेस के संवाददाता ने घटनास्थल से कुछ तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए, जिनमें देखा जा सकता है कि समस्या किस कदर गंभीर रूप से फैल रही है और इसे रोकने के लिए तत्काल जरूरी उपाय किए जाने की आवश्यकता है.
संवाददाता के अनुसार, एक जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि कौवे बर्ड फ्लू से मर रहे हैं. बर्ड फ्लू का वायरस लातूर जिले के कई इलाकों में पक्षियों को संक्रमित कर रहा है. इससे स्थानीय किसान बेहद चिंतित हैं, क्योंकि बर्ड फ्लू के कारण उनकी खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.
किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जिस प्रकार एक बगीचे में निरजंतुकरण अभियान चलाया गया था, उसी प्रकार खेतों और खलियानों में भी निरजंतुकरण अभियान शुरू किया जाए. उनका कहना है कि जानलेवा वायरस तेजी से फैल रहा है. घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों और वीडियो में सैकड़ों मृत कौवे दिखाए गए हैं.
कुछ दिन पहले लातूर जिले में बर्ड फ्लू से 60 कौओं की मौत हुई थी. वहीं, अब एक पोल्ट्री फार्म में 4000 से ज्यादा चूजे मृत मिले है. फार्म मालिक का कहना है कि वे जब इन्हें खरीदकर लाए तो दो दिन के अंदर ही चूजों ने दम तोड़ दिया.
(इस रिपोर्ट से संबंधित कुछ इनपुट संवाददाता अभिषेक पांडेय ने मुहैया कराए.)
BSNL Insurance Plan: BSNL चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर देने की तैयारी…
Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…
Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…
Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…