देश

ताजमहल से बंदरों का आतंक होगा खत्म, नसबंदी के लिए 4 करोड़ का टेंडर पास

ताजमहल में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. जिसे रोकने प्रशासन ने योजना बनाई है. नगर निगम ने वन विभाग से बंदरों के नसबंदी की अनुमति मांगी है. वहीं प्रशासन ने अपनी सहमति जाहिर कर दी है. जिसके तहत पहले चरण में 500 बंदरो की नसबंदी करने की योजना बनाई गई है. इस काम में 4 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इन बंदरों के नसबंदी की जिम्मेदारी आगरा नगर निगम ने ली है.

नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि ताजमहल में जल्द ही अभियान चलाया जाएगा और बंदरों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जाएगी. इसके लिए वन विभाग के साथ वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम से बात कर लिया गया है. आपको बता दें कि ताजमहल में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बंदरों का आतंक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग यानी एएसआई के लिए सिरदर्द बना गया है क्योंकि ताजमहल में बंदर आए दिन पर्यटक पर हमला करते रहते है. जिसका सीधा असर ताजमहल पर पड़ रहा है. विभाग बंदरों को ताजमहल से हटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

बीते 6 महीने में बंदर करीब एक दर्जन पर्यटकों को अपना शिकार बनाकर घायल कर चुके हैं. बंदरों के चलते ताजमहल भ्रमण पर आने वाले पर्यटक अक्सर दहशत में दिखते हैं. पशु चिकित्सा अधिकारी ने  कहा कि अभियान चलाकर इन बंदरों को ताजमहल से पकड़ा जाएगा. 10 हजार बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है. पहले चरण में 500 बंदरों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

32 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

40 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago