भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मोटरसाइक्लिंग इवेंट BOBMC Rider Mania का 22वां संस्करण इस बार गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो गांव में आयोजित हुआ. यह रोमांचक आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक चला, जिसमें भारत, नेपाल और भूटान से आए 2000 से अधिक राइडर्स ने हिस्सा लिया. इस बार का आयोजन बेहद खास रहा, क्योंकि यह केवल मोटरसाइकिल राइडिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें कई रोमांचक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी शामिल की गई थीं.
इस वर्ष की BOBMC Rider Mania की सबसे अनूठी विशेषता पूर्व से पश्चिम तक की K2K (किबिथू से कोटेश्वर) राइड रही. यह ऐतिहासिक राइड भारत के सबसे पूर्वी गांव किबिथू (अरुणाचल प्रदेश) से शुरू होकर पश्चिमी छोर कोटेश्वर (कच्छ, गुजरात) पर समाप्त हुई. इस यात्रा ने भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता को जोड़ते हुए एडवेंचर मोटरसाइक्लिंग के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया.
BOBMC Rider Mania में शॉर्ट ट्रैक रेसिंग, स्लो बाइक प्रतियोगिता और विंटेज मोटरसाइकिल शो जैसे मोटरसाइक्लिंग इवेंट्स के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव म्यूजिक शो, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, रस्साकशी और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ भी हुईं. इस दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए खाने-पीने की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें पारंपरिक गुजराती व्यंजन जैसे गुजराती थाली, फाफड़ा, खमण, ढोकला और दाबेली भी शामिल थे.
इस वर्ष की राइड का सबसे आकर्षक पहलू रहा ‘रोड थ्रू हेवन’—एक अनूठा मार्ग जो विश्व प्रसिद्ध धोरडो गांव (जहां रण उत्सव मनाया जाता है और जिसे संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन – UNWTO द्वारा बेस्ट टूरिज्म विलेज का पुरस्कार दिया गया है) को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट धोलावीरा से जोड़ता है. यह सड़क सफेद रण के बीच से होकर गुजरती है, जिससे यह दुनिया की सबसे अनोखी मोटरसाइक्लिंग रूट्स में से एक बन गई है.
BOBMC Rider Mania पूरी तरह से वॉलंटियर्स-बेस्ड इवेंट था, जिसे राइडर्स समुदाय ने खुद होस्ट, मैनेज और एक्सीक्यूट किया. इस वर्ष का आयोजन, Bullet Battalion Club द्वारा किया गया, जो रॉयल एनफील्ड प्रेमियों का एक प्रमुख क्लब है. यह आयोजन गैर-लाभकारी (Non-Profit) प्रकृति का था और इसे प्रतिभागियों के आंशिक योगदान, राज्य सरकार (गुजरात टूरिज्म) की सहायता और निजी प्रायोजकों के माध्यम से वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ.
गुजरात सरकार इस प्रकार के बड़े आयोजनों के माध्यम से सस्टेनेबल और रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है. BOBMC Rider Mania न केवल एडवेंचर टूरिज्म को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहा है, बल्कि गुजरात टूरिज्म को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक साबित हो रहा है.
BOBMC Rider Mania सिर्फ एक मोटरसाइक्लिंग इवेंट नहीं, बल्कि एक जुनून, एक समुदाय और एक जीवनशैली का प्रतीक है. यह इवेंट उन सभी एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर है, जो अपने साथी राइडर्स के साथ जुड़कर रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं और मोटरसाइक्लिंग समुदाय की मजबूत भावना का हिस्सा बनना चाहते हैं.
इस मौके पर गुजरात सरकार के पर्यटन सचिव डॉ राजेंद्र कुमार ने कहा, “आइये और दुनिया की सबसे खूबसूरत सड़क और सबसे शांत जगह पर सैर करें.”
ये भी पढ़ें: साबरमती जेल में फिर मौन व्रत पर Lawrence Bishnoi, बाबा सिद्दीकी के बाद क्या फिर कोई है निशाने पर?
-भारत एक्सप्रेस
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…
Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…
नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…