महाकुंभ 2025

Maha Kumbh: महाकुंभ में 11 दिनों में ही लगभग 41 लाख लोगों ने किया वॉटर ATM का इस्तेमाल

Maha Kumbh: महाकुम्भ-2025 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आरओ वॉटर की शुद्ध जलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार नित नए प्रतिमान रच रही है. सीएम योगी के विजन को क्रियान्वित करते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सभी 25 सेक्टरों में कुल 233 वॉटर एटीएम (नए व पुराने) इंस्टॉल किए हैं जिनके जरिए प्रतिदिन चौबीसों घंटे स्नानार्थियों को शुद्ध जलापूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है. बड़ी बात यह है कि इस क्रम में जल निगम द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 21 जनवरी 2025 से लेकर एक फरवरी 2025 तक कुल 40.85 लाख से अधिक लोगों ने वॉटर एटीएम का प्रयोग करते हुए शुद्ध जल पीने का लाभ उठाया है.

बटन दबाते ही मुफ्त में मिल रहा शुद्ध आर.ओ जल

पहले मेला प्रशासन ने वॉटर एटीएम के लिए मेला प्रशासन ने एक रूपये का शुल्क तय किया था, जो कि एक रुपए का सिक्का डालते या फिर स्कैन करके यूपीआई से पेमेंट करने के बाद उपलब्ध होता था, मगर अब आरओ वॉटर पूरी तरह मुफ्त है. प्रत्येक वॉटर एटीएम पर ऑपरेटर बैठते हैं जो श्रद्धालुओं के कहने पर बटन दबाते ही शुद्ध जल उपलब्ध करवा रहे हैं. वॉटर एटीएम में आने वाली किसी भी तकनीकी खामी का सेंसर के माध्यम से तुरंत निगरानी करके मौके पर तैनात जल निगम के टेक्निशियनों द्वारा तत्काल दूर कर दिया जाता है.

सिम कार्ड के जरिए रहता है नेटवर्क से कनेक्टेड

वॉटर एटीएम से प्रतिदिन औसतन 12 से 15 हजार लीटर पानी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है. एटीएम में बाकायदा सिम लगा हुआ है जिसके जरिए यह जल निगम के नेटवर्क से कनेक्टेड रहता है. क्यूमिलेटिव यूसेज, वॉटर लेवल मैनेजमेंट, वॉटर क्वॉलिटी एनालिसिस, वॉटर डिस्पेंसिंग क्वॉन्टिटी समेत विभिन्न पैमानों की लगातार मॉनिटरिंग होती है. इससे एक बार में एक लीटर पानी निकलता है और इस सुविधा को एक्सेस करने के लिए उपयोगकर्ता को अपनी बोतल को वॉटर एटीएम में लगी टोंटियों के नीचे रखना होता है.


ये भी पढ़ें: CM Yogi के निर्देश पर महाकुम्भ के तीसरे अमृत स्नान के लिए बना स्पेशल प्लान, बसंत पंचमी पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट


-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago