उत्तर प्रदेश

Greater Noida: YEIDA ने सेक्टर 21 में फिल्म सिटी के फर्स्ट फेज के लिए लेआउट को दी मंजूरी, शिलान्यास की तैयारियों में जुटा भूटानी ग्रुप

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने सेक्टर-21 में फिल्म सिटी के फर्स्‍ट फेज के लिए 230 एकड़ के लेआउट प्लान को मंजूरी दे दी. इस परियोजना को फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के कंसोर्टियम देख रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत 75 एकड़ में कमर्शियल और 155 एकड़ में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट किया जाएगा.

UP को नई पहचान देगा फिल्म सिटी का निर्माण 

फिल्म सिटी के पहले चरण का कार्य इसी फरवरी में शुरू होने जा रहा है, और यह आठ वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है. आगामी फिल्म सिटी 1,000 एकड़ में विकसित की जाएगी और इसे विभिन्न चरणों में पूरा किया जाएगा. यह परियोजना उत्तर प्रदेश को ग्लोबल फिल्म हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी.

भूटानी ग्रुप ने तैयार किया है रोडमैप

भूटानी इंफ्रा के सीईओ आशीष भूटानी ने कहा कि जल्द ही भूमि पूजन समारोह की तारीख तय की जाएगी. इसके लिए सरकार के प्रतिनिधियों और उनकी टीम के उपलब्ध होने के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

इस परियोजना के पूरा होने के बाद, उत्तर प्रदेश के Noida और Yamuna Expressway क्षेत्र में फिल्म इंडस्ट्री को एक नई दिशा और संजीवनी मिल सकती है.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

3 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

24 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

59 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago