देश

Yogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में शामिल हुए 4 नए चेहरे, RLD और ओपी राजभर को भी तोहफा

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है. इस विस्तार में चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. जिसमें बीजेपी के दो विधायक और एक विधायक आरएलडी और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाया गया है. इन सभी मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई.

चार नए चेहरों को कैबिनेट में मिली जगह

जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, उनमें बीजेपी के दारा सिंह चौहान, सुनील कुमार शर्मा के अलावा सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और आरएलडी के पुरकाजी सीट से विधायक अनिल कुमार का नाम शामिल है. कैबिनेट विस्तार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, के अलावा मंत्री मौजूद रहे.

कौन हैं चारों चेहरे?

बीजेपी विधायक सुनील शर्मा ने 2017 और 2022 के यूपी चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट रिकॉर्ड अंतर से जीती है. वहीं ओमप्रकाश राजभर 5 साल बाद फिर से एनडीए में शामिल हुए हैं. इसके अलावा हाल ही में एनडीए में शामिल हुए राष्ट्रीय लोकदल के अनिल कुमार को समझौते के तहत मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, जबकि बीजेपी एमएलसी दारा सिंह चौहान ने घोसी सीट पर हुए उपचुनाव में हार गए थे, जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया था. अब उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है.

यह भी पढ़ें- “कोयले को लूटकर खाने वाली कांग्रेस गरीबों को खाना कैसे दे सकती है?” पीएम मोदी ने ओडिशा को दी 20 हजार करोड़ की सौगात

आज हुई थी कैबिनेट बैठक

बता दें कि आज हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के डेढ़ करोड़ किसानों को मुफ्त कनेक्शन का लाभ दिए जाने की घोषणा की गई है. किसानों को बकाया निजी नलकूप का बिल नहीं जमा करना होगा. वहीं अंतरा में 800 मेगावाट की दो यूनिट एनटीपीसी के सहयोग से स्थापित की जाएगी. इसी के साथ ही कैबिनेट की बैठक में हाइड्रोजन नीति को मंजूरी दे दी गई है. साथ ही पांच कृषि यूनिवर्सिटी में एक एक इक्यूबेटर सेंटर स्थापित किए जाने को मंजूरी मिली है. वहीं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण के लिए विकासकर्ता का चयन किया गया हैं पहले चरण की लागत 1500 करोड़ रूपये है. वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बैठक में लखनऊ में मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दी गई हैं. 11 किलोमीटर नया मेट्रो रेल मार्ग बनाया जाएगा. चारबाग से बसंतकुंज तक का विस्तार होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

30 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

51 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

52 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

1 hour ago