देश

‘गरीबों की सेवा…मजलूमों को न्याय दिलाने का वादा’, जानिए शपथ लेने के बाद क्या बोले नए मंत्री

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंगलवार (5 मार्च) को कैबिनेट विस्तार हो गया. इस दौरान 4 नए मंत्रियों ने शपथ ली. जिसमें दो बीजेपी और एक-एक सुभासपा-आरएलडी से मंत्री बनाए गए हैं. बीजेपी से दारा सिंह चौहान, सुनील कुमार शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और आरएलडी के विधायक अनिल कुमार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई.

मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद SBSP प्रमुख ओपी राजभर ने कहा, “गरीबों की सेवा का जो लक्ष्य है उसमें हम अनवरत काम करते रहते हैं. सरकार की जो भी योजनाएं हैं उसे हम गरीब और कमजोर लोगों तक पहुंचाने का हम काम करेंगे, उन्हें न्याय दिलाने का काम करेंगे.”

वहीं मंत्री पद की शपथ लेने के बाद RLD विधायक अनिल कुमार ने कहा, “मेरे लिए यह बहुत खुशी का पल है. मैं पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं. लोकसभा चुनाव में सब मजबूती से लड़ेंगे.”

भाजपा नेता दारा सिंह चौहान ने कहा, “आज जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा. मैं इस क्षण के लिए पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं.”

योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “आज 4 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है मैं उन्हें बधाई देता हूं. उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटें हम जीतेंगे.”

यह भी पढ़ें- Yogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में शामिल हुए 4 नए चेहरे, RLD और ओपी राजभर को भी तोहफा

कौन हैं चारों चेहरे?

बीजेपी विधायक सुनील शर्मा ने 2017 और 2022 के यूपी चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट रिकॉर्ड अंतर से जीती है. वहीं ओमप्रकाश राजभर 5 साल बाद फिर से एनडीए में शामिल हुए हैं. इसके अलावा हाल ही में एनडीए में शामिल हुए राष्ट्रीय लोकदल के अनिल कुमार को समझौते के तहत मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, जबकि बीजेपी एमएलसी दारा सिंह चौहान ने घोसी सीट पर हुए उपचुनाव में हार गए थे, जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया था. अब उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

1 hour ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago