देश

देश के मुख्यमंत्रियों के पास है 1600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, ये सीएम सबसे अमीर

देश में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की निजी संपत्ति की जानकारी सामने आई है. इसमें सबसे अधिक और सबसे कम संपत्ति वाले सीएम के बीच 900 करोड़ से अधिक का फासला है.

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की एक रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है.

आंध्र प्रदेश के सीएम और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति में 810 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 121 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति शामिल है. यह रिपोर्ट उनके हालिया चुनावों से पहले घोषित आंकड़ों पर आधारित है.

27 राज्य विधानसभाओं और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 30 वर्तमान मुख्यमंत्रियों द्वारा दायर स्व-शपथ पत्रों के विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट बनाई गई है. बता दें कि वर्तमान में मणिपुर राष्ट्रपति शासन के अधीन है.

सभी सीएम के पास कूल 1,632 करोड़ की है संपत्ति

निष्कर्षों के अनुसार, 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल मिलाकर 1,632 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है. दो मुख्यमंत्री (7%) रुपये के हिसाब से अरबपति हैं.

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं. उन्होंने 332 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति घोषित की है. उनकी चल संपत्ति 165 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 167 करोड़ रुपये के बीच लगभग बराबर-बराबर बँटी हुई है.

वहीं कर्नाटक के कांग्रेसी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं, लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जिनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ रुपये है, जिसमें 21 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.

ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) की नेता ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) सबसे कम संपत्ति के साथ अंतिम स्थान पर हैं. उनके पास केवल 15.38 लाख रुपये की घोषित संपत्ति है और कोई भी घोषित अचल संपत्ति नहीं है.

सबसे कम घोषित संपत्ति वाले अन्य मुख्यमंत्रियों में जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं, जिनके पास पूरी तरह से चल संपत्ति 55.24 लाख रुपये है. इसके बाद केरल के पिनाराई विजयन का नंबर आता है, जिन्होंने कुल 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें 31.8 लाख रुपये की चल संपत्ति और 86.95 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.


ये भी पढ़ें: देश के 40 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज, ADR Report में खुलासा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago