देश

श्री कृष्ण को ‘माखन चोर’ कहने पर मोहन यादव (Mohan Yadav) ने जताई आपत्ति, कांग्रेस बोली- सनातन परंपरा बदलना चाहते हैं मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने भगवान श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहे जाने पर आपत्ति जताई है जिससे राज्य में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. जन्माष्टमी के मौके पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम यादव ने कहा,

“‘माखन चोर’ जैसे शब्द श्रीकृष्ण की लीलाओं को गलत तरीके से पेश करते हैं. श्रीकृष्ण का मक्खन प्रेम दरअसल कंस के अत्याचारों के खिलाफ एक विद्रोह था.”

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा,

“कृष्ण के घर की गायों का मक्खन अक्सर कंस के घर पहुंचता था. कृष्ण को इस बात पर गुस्सा था कि जो उनका हक था वो कंस ले रहा था और उन्हें ही सताता था. इसलिए उन्होंने अपने ग्वाल दोस्तों की टोली बनाई जो मक्खन खुद खा लेते या मटकी फोड़ देते ताकि दुश्मन को मक्खन न मिले. यह चोरी नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ एक संदेश था.”

सीएम के बयान पर विवाद

सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) के इस बयान पर विपक्षी कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने आरोप लगाया कि सीएम यादव सनातन धर्म की परंपराओं को बदलने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा,

“श्रीकृष्ण की लीलाएं सदियों से पूजनीय रही हैं. क्या अब मुख्यमंत्री उन्हें नए तरीके से लिखना चाहते हैं?”

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है. कुछ लोग सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) के विचार को नया दृष्टिकोण मान रहे हैं, तो कुछ इसे धार्मिक परंपराओं से छेड़छाड़ बता रहे हैं.

बाल्यकाल से जुड़ी है माखन चोर कहने की परंपरा

बता दें कि श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहने की परंपरा उनके बाल्यकाल की लीलाओं से जुड़ी है जिसे भक्तजन प्रेम और भक्ति के प्रतीक के रूप में देखते हैं. लेकिन सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने इसे एक सामाजिक संदेश के रूप में स्पष्ट किया है.

इसे भी पढ़ें-जनाष्टमी पर मध्य प्रदेश में कैदियों को राहत, सरकार ने दी 60 दिन की सजा छूट

इस विवाद ने जन्माष्टमी के माहौल में राजनीतिक रंग भर दिया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago