देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीटीएफआई के लिए प्रशासक की नियुक्ति की मांग पर केंद्र सरकार और खेल संस्था को जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के दैनिक कामकाज की देखरेख के लिए प्रशासक की नियुक्ति की मांग पर केंद्र सरकार व खेल संस्था को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है. मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने उनसे चार हफ्ते में जवाब देने को कहा और सुनवाई 25 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी.

टीटीएफआई पर लगाए गए आरोप

याचिका में मांग की गई है कि जब तक टीटीएफआई खेल संहिता का पूर्ण रूप से पालन नहीं करता तब तक के लिए इसके राष्ट्रीय खेल महासंघ के दर्जे को निलंबित कर दिया जाए. इसको लेकर याचिका पूर्व राष्ट्रीय स्तरीय टेबल टेनिस खिलाड़ी यथार्थ पांडय़ा ने दाखिल की है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीटीएफआई खेल संहिता का उल्लंघन करते हुए काम कर रहा है. इसके अलावा टीटीएफआई और उसके सहयोगियों के प्रशासन में एक पण्रालीगत विफलता है. इसलिए उसमें न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद पर बीजेपी प्रवक्ता द्वारा की गईं आपत्तिजनक टिप्पणियों से संबंधित वीडियो यूट्यूब से हटाने का निर्देश

याचिका में कहा गया है कि कई अदालती फैसलों एवं सरकारी निर्देशों के बावजूद खेल संहिता का पालन नहीं किया जा रहा है. चुनाव में अपारदर्शिता बरती जाती है. वित्तीय अनियमितताएं और नेतृत्व में कमी बनी हुई है. याचिका में टीटीएफआई को खेल संहिता के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर अपनी वेबसाइट पर विस्तृत वित्तीय आंकड़े और फॉरेंसिक आडिट डालने की भी मांग की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

35 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago