देश

गुजरात और मुंबई में अभी से दिखने लगा है चक्रवात बिपरजॉय का असर, खराब मौसम से फ्लाइट हो रही लेट तो समुद्र तटों पर आवाजाही हुई बंद

Cyclone Biparjoy: अरब सागर में आए चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का असर महाराष्ट्र और गुजरात में दिखना शुरु हो गया है. समुद्र किनारे बसे मुंबई में ज्वार की लहरें आज पूरी रफ्तार में दिख रही हैं. वहीं बारिश भी हो रही है. वहीं खराब मौसम के कारण मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स समय से उड़ान नहीं भर पा रही हैं. चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के भयंकर तूफान को देखते हुए गुजरात में अगले दो दिनों में आंधी-तूफान का अंदेशा है. इस कारण समुद्र तटों पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है.

आज गोवा में पहुंच सकता है मानसून

मौसम विभाग ने अनुकूल वातावरण के कारण आज सोमवार को गोवा में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है. इसे लेकर गोवा में आपातकालीन व्यवस्था से जुड़ी तमाम तैयारियां कर ली गई हैं. क्योंकि IMD के मुताबिक ‘बिपरजॉय गोवा सहित अन्य तटीय राज्यों से टकरा सकता है. वहीं इसके प्रभाव से शुक्रवार रात से ही राज्य में बारिश हो रही है. ‘बिपरजॉय’ के कारण बने अनुकूल वातावरण से मानसून केरल से गोवा की ओर बढ़ना शुरु हो गया है.

125-135 किसी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD के मुताबिक, चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के 14 जून की सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ सकता है. जहां 15 जून की दोपहर को यह अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर सकता है. यह चक्रवात भारत में सौराष्ट्र एवं कच्छ और मांडवी (गुजरात) के अलावा कराची (पाकिस्तान) के तटों से गुजर सकता है. इस दौरान विभाग ने इस बात की आशंका जताई है कि 125-135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को यह गुजरात के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची में लैंडफॉल करेगा.

इसे भी पढ़ें: Patna: नीतीश कुमार पर सुशील मोदी ने कसा तंज, बोले- बिहार के सीएम की हैसियत मुंशी के बराबर हो गई है

येलो अलर्ट जारी किया गया

‘बिपरजॉय’ के खतरे को देखते हुए अगले पांच दिनों तक मछुआरों को जहां समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, वहीं गुजरात में अगले दो दिन भयंकर आंधी-तूफान का अंदेशा जताया गया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने कर्नाटक, मुंबई-गोवा और केरल में भी तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, खतरनाक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय बीते छह घंटों में 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पूर्व की तरफ बढ़ा है.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

6 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

6 hours ago