देश

Bihar: BPSC अभ्यर्थियों ने प्रशांत किशोर के नेतृत्व में गांधी मैदान से शुरू किया मार्च

Patna BPSC Protest: BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थी अब सड़क पर उतर गए हैं. रविवार को अभ्यर्थी गांधी मैदान पहुंचे और वहां से मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल कूच किया. इस मार्च में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी अभ्यर्थियों के साथ हैं.

छात्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उनके सामने अपनी मांग रखना चाहते हैं. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल दिल्ली में हैं और बताया जा रहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के परिजनों से मिलने गए हैं.

छात्रों की एक कमेटी बनाई जाए

इससे, पहले बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गांधी मैदान पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रशांत किशोर ने छात्रों की एक कमेटी बनाने और धरना जारी रखने की बात कही. इसके बाद किशोर ने सरकार को दो दिन का समय देने की वकालत की. लेकिन, अभ्यर्थी नहीं माने और रविवार को ही मार्च करने का निर्णय लिया.

अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. बावजूद इसके, अभ्यर्थी जेपी गोलंबर तक पहुंचने में सफल रहे. अब तक छात्र वहीं प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगें नहीं रख देते, प्रदर्शन करते रहेंगे. प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही डाक बंगला चौराहे पर भी बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है.

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शनिवार को गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर भी प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे थे और रविवार को गांधी मैदान में छात्र संसद की घोषणा की थी. जिला प्रशासन ने हालांकि विभिन्न कारण बताते हुए छात्र संसद की अनुमति नहीं दी थी.

बता दें कि BPSC 70वीं परीक्षा के पीटी को रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर पिछले 12 दिन से धरने पर बैठे हैं.


ये भी पढें: विपक्ष के नेता पर HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में BJP MLA के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

1 minute ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

9 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago