देश

डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए सरकार ने आवंटित की भूमि, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्मारक के पास मिलेगा स्थान

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के स्मारक के लिए सरकार की ओर से उनके परिवार को जमीन का प्रस्ताव दिया गया है. यह भूमि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) के स्मारक के पास ही आवंटित की गई है. एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अब मनमोहन सिंह के परिवार द्वारा ट्रस्ट बनाए जाने का इंतजार कर रही है. ट्रस्ट बनने के बाद आधिकारिक रूप से जमीन का आवंटन किया जाएगा. स्मारक के निर्माण के लिए सरकार की ओर से ट्रस्ट को 25 लाख रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी.

मनमोहन सिंह के निधन के बाद से ही सरकार उनके स्मारक के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश में थी. इस प्रक्रिया के तहत शहरी विकास मंत्रालय और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने मिलकर जमीन का चुनाव किया. यह स्मारक राष्ट्रीय स्मृति स्थल परिसर के तहत आएगा, जिसे 2013 में यूपीए सरकार द्वारा प्रस्तावित किया गया था. इसी परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का स्मारक भी स्थित है.

राष्ट्रीय स्मृति स्थल में आवंटन

जनवरी की शुरुआत में सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल (National Memorial Site) का निरीक्षण किया और संजय गांधी की समाधि के पास ही जमीन आवंटित करने की योजना बनाई. सरकार ने मनमोहन सिंह के परिवार को कई स्थानों का प्रस्ताव दिया था, जिनमें से एक पर सहमति बन गई है.

अंतिम संस्कार को लेकर उठा था विवाद

मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर राजनीतिक विवाद भी हुआ था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पत्र लिखकर मांग की थी कि उनका अंतिम संस्कार उसी स्थान पर हो, जहां बाद में उनका स्मारक बनाया जाएगा. सरकार ने इस पर जवाब दिया था कि स्मारक के लिए जमीन तलाशने की प्रक्रिया जारी है और अन्य दिवंगत नेताओं की तरह मनमोहन सिंह का स्मारक भी सम्मानजनक तरीके से बनाया जाएगा.

हालांकि, उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया, जिससे कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने नाराजगी जताई. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल ने इसे मनमोहन सिंह की स्मृतियों का अपमान बताया. वहीं, सरकार का कहना था कि पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया गया और स्मारक के लिए स्थान सुनिश्चित करने में समय लगता है.


इसे भी पढ़ें- Delhi Assembly Election: वोटिंग से एक दिन पहले सीएम अतिशी पर हुई FIR, जानें क्या है मामला


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

3 minutes ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

2 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

3 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago