कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है. कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर गोलियां चलाईं. सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना की पुष्टि की है. इस हमले का शक जयपाल भुल्लर गैंग पर है. बताया जा रहा है कि घटना कल घटी थी. फायरिंग के बाद हमलावरों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने इस हमले की जिम्मेदारी ली.
हमलावर द्वारा किए गए पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला और गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया का भी जिक्र किया गया है. पोस्ट के अनुसार, हमलावर ने प्रेम ढिल्लों पर विश्वासघात करने और इंडस्ट्री में कुछ लोगों के साथ मिलकर दूसरों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है.
फायरिंग की जिम्मेदारी जेंटा खरड़ नामक व्यक्ति ने ली है, जो जयपाल भुल्लर गैंग से जुड़ा है और इस समय ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है. जेंटा, खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का करीबी बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में हमलावर ने प्रेम ढिल्लों को चेतावनी दी. उसने लिखा कि उसने कई बार टकराव से बचने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उसने प्रेम ढिल्लों पर आरोप लगाया कि वे पहले सिद्धू मूसेवाला के करीबी थे, लेकिन बाद में उन्होंने उनके दुश्मनों के साथ हाथ मिला लिया.
पोस्ट में आगे लिखा है कि प्रेम ढिल्लों ने सिद्धू की मौत का मजाक उड़ाया और सहानुभूति पाने के लिए गाने बनाए. हमलावर ने धमकी दी कि यह सिर्फ एक चेतावनी है, और अगर उन्होंने खुद को नहीं सुधारा तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं.
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी पंजाबी सिंगर पर हमला हुआ है. इससे पहले भी कई बार पंजाबी कलाकारों को धमकियां मिल चुकी हैं. पिछले साल सितंबर में भी कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी. यह हमला वैंकूवर के विक्टोरिया आइलैंड स्थित उनके घर पर हुआ था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने ली थी.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…