देश

अटल सेतु पर सफर अब और भी तेज, 2 घंटे का सफर अब सिर्फ 20 मिनट में करें पूरा, जानें कितना देना होगा टोल टैक्स

Atal Setu Bridge: मुंबई के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने शिवड़ी-न्हावाशेवा अटल सेतु पर अगले एक साल तक टोल टैक्स को नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है. मंगलवार, 28 जनवरी 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया. इस फैसले के अनुसार अटल सेतु पर 250 रुपये का टोल अगले एक साल तक बरकरार रहेगा.

कैबिनेट का अहम फैसला (Atal Setu Bridge)

महाराष्ट्र कैबिनेट ने स्पष्ट किया है कि अटल सेतु के टोल पर कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. इस फैसले से न केवल मुंबई के नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि आसपास के इलाके के लोगों के लिए भी यात्रा में लागत कम रहेगी.

अटल सेतु का महत्व

आपको बता दें कि अटल सेतु का उद्घाटन जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. यह पुल मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) का हिस्सा है और इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है. इस पुल का निर्माण लगभग 17,840 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है.

यह भी पढ़ें: केजरीवाल को दिल्ली कैबिनेट के साथ 5 फरवरी से पहले महाकुंभ में डुबकी लगानी चाहिए: सीएम योगी

कनेक्टिविटी और यात्रा में सुधार (Atal Setu Bridge)

अटल सेतु मुंबई और नवी मुंबई के बीच के समय को कम करने के साथ ही यह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी जोड़ता है. साथ ही यह मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत के अन्य शहरों के लिए यात्रा को भी आसान और तेज बनाता है. इसके अलावा मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार हुआ है. इस निर्णय से मुंबई और आसपास के क्षेत्र के लोग अगले एक साल तक टोल के बढ़ने की चिंता से मुक्त रहेंगे.

Uma Sharma

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

14 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

17 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

21 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

26 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

35 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

37 minutes ago