देश

Budget 2024: लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बजट सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा सदन की संयुक्त बैठक के संबोधन से होगा शुरु

इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले मौजूदा सरकार के बजट का आखिरी सत्र, बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नए संसद भवन में राज्य सभा और लोक सभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी. वहीं सरकार ने सत्र से पहले एक सर्वदलीय बैठक बुलाई और विपक्ष के साथ एक सुलह-समझौता किया, जिसमें कहा गया कि उसने लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारियों से उन सांसदों का निलंबन, रद्द करने का आग्रह किया था. जिन्हें संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान निलंबित कर दिया गया था.

दोनों सदन के सदस्यों के निलंबन होंगे वापस

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि “बैठक अनुकूल माहौल में हुआ सभी (निलंबन) रद्द कर दिए जाएंगे. मैंने (लोकसभा) अध्यक्ष और (राज्यसभा) सभापति से बात की है, मैंने उनसे सरकार की ओर से भी अनुरोध किया है. यह अध्यक्ष और सभापति का अधिकार क्षेत्र है.” इसलिए, हमने उन दोनों से अनुरोध किया है कि वे संबंधित विशेषाधिकार प्राप्त समितियों से बात करें, निलंबन रद्द करें और उन्हें सदन में आने का अवसर दें.

जोशी ने कहा, “वे दोनों सहमत हुए.” वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या निलंबित सांसद कल से सदन में आएंगे, जोशी ने कहा, ”हां”. बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान “नियमों का उल्लंघन” करने के लिए अभूतपूर्व रूप से 146 विपक्षी सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था.

राज्यसभा से निलंबित सदस्य भी लेंगे बजट सत्र में भाग

बजट सत्र 9 फरवरी को समाप्त होगा. राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने 11 निलंबित सदस्यों को विशेषाधिकार के उल्लंघन और परिषद की अवमानना ​​का दोषी ठहराया, लेकिन सभापति जगदीप धनखड़ ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए सभी 11 सदस्यों का निलंबन रद्द कर दिया. सूत्रों ने कहा कि सदस्यों को नए संसद भवन में राष्ट्रपति के ऐतिहासिक विशेष संबोधन में भाग लेने के लिए यह निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें: राजद नेता तेजस्वी यादव ED की 8 घंटे की पूछताछ के बाद निकले बाहर, दिखा अलग अंदाज

31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र

संसद का संक्षिप्त बजट सत्र (Budget Session) बुधवार 31 जनवरी से शुरु हो रहा है जो कि 9 फरवरी तक चलेगा. बता दें कि यह 17वीं लोकसभा का अंतिम बजट (Budget 2024) होगा. जिसकी शुरुआत संसद में माननीय राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) के संबोधन से होगा. वहीं इसके अगले दिन 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी. बता दें कि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो रहा है. नई सरकार के गठन के बाद पूर्ण बजट पेश होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

1 hour ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago