भारतीय अंडर-19 टीम (फोटो- बीसीसीआई)
U19 World Cup 2024 Super-6: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. लीग चरण में हैट्रिक लगाने बाद भारतीय अंडर-19 टीम ने सुपर 6 के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 214 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम 81 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लिया है. अब सुपर 6 का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा.
भारतीय अंडर-19 टीम के जीत के हीरो मुशीर खान रहे. उन्होंने 126 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही मुशीर ने 3.1 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने दो सफलता प्राप्त की. वह टूर्नामेंट में 325 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक दो शतक जमाए हैं. वह शिखर धवन के बाद दूसरे ऐसे भारतीय बने हैं, जिन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में दो या उससे अधिक शतक जमाए हैं. बता दें कि मुशीर खान सरफराज खाने के छोटे भाई हैं, जिनका सोमवार को भारतीय टीम में पहली बार चयन हुआ है.
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए. मुशीर खान (131) के अलावा ओपनर बल्लेबाज आदर्श सिंह ने भी 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. जबकि कप्तान उदय सहारन ने 34 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा कमाल दिखाया कि न्यूजीलैंड की टीम 100 रने के आंकड़े को भी नहीं छू सके और 81 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई. भारत के लिए राज लिम्बानी ने पहले ही ओवर में 0 के स्कोर पर दो विकेट चटका दिए थे.
इसके बाद सौम्य पांडे ने अपना जलवा दिखाया और 10 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने दो ओवर मेडन भी फेंके. भारत के लिए सौम्य पांडे ने 4 विकेट झटके, राज लिम्बानी और मुशीर खान ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी को एक-एक सफलता मिली. इस तरह से भारत ने सुपर 6 के पहले मैच में जीत दर्ज कर टॉप पर काबिज हो गया है. लीग स्टेज में 4 अंक को जोड़कर भारत के अब 6 अंक हो गए हैं. भारत का अगला मुकाबला नेपाल से खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: अंडर-19 वर्ल्ड कप में सरफराज खान के भाई ने मचाया कोहराम, ठोका दूसरा शतक
आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे.
जेम्स नेल्सन, टॉम जोन्स, स्नेहिथ रेड्डी, लाचलान स्टैकपोल, ऑस्कर जैक्सन (कप्तान), ओलिवर तेवतिया, जैक कमिंग, एलेक्स थॉम्पसन (विकेटकीपर), इवाल्ड श्रेडर, रयान त्सोर्गस, मेसन क्लार्क.
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…