मयंक अग्रवाल (फोटो- एक्स)
Mayank Agarwal: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की तबीयत अचानक से बिगड़ गई. मंगलवार 30 जनवरी को अगरतला से सूरत जाने के मयंक फ्लाइट में सवार हुए थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें फ्लाइट से उतारकर अगरतला के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. मयंक अपनी रणजी टीम कर्नाटक की कप्तानी कर रहे थे. 26-29 जनवरी तक त्रिपुरा के खिलाफ मैच खेलने के बाद वह अगली मैच के लिए गुजरात के सूरत जा रहे थे.
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मयंक अग्रवाल को तबीयत खराब होने के बाद अगरतला के आईएसएस अस्पातल में भर्ती करवाया गया था. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में रखा. डॉक्टर्स ने उनकी हेल्थ से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी मीडिया को देने से इनकार किया. शुरूआती जानकारी के अनुसार फ्लाइट में बैठने के बाद मयंक के मुंह और गले में कुछ तकलीफ महसूस होने लगी. इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से फ्लाइट से उतारकर अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनके खतरे से बाहर होने की खबर है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मयंक अग्रवाल के पानी पीने के तुरंत बाद मुंह और गले में दिक्कत पैदा होने लगा. अटकलें लगाई जा रही है कि पानी में कोई जहरीला पदार्थ था लेकिन फिलहाल क्रिकेटर की हालत इस समय ठीक है. लेकिन डॉक्टर्स अभी भी उन्हें निगरानी में रखा है. सोमवार को त्रिपुरा के खिलाफ जीत के बाद वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ सूरत के लिए रवाना हो रहे थे.
मयंक अग्रवाल के करियर की बात करें तो साल 2018 में उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 21 टेस्ट मैच और 5 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट मैच में उनके नाम 1288 रन दर्ज है. साल 2022 के मार्च में उन्होंने आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ खेला था, उसके बाद से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में मयंक अग्रवाल शानदार फॉर्म में हैं. अब तक वह चार मैचों में दो शतक जमा चुके हैं.
ये भी पढ़ें- U19 World Cup 2024: सुपर 6 के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा, सेमीफाइनल के लिए दावेदारी की मजबूत
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…
1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…
गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…
15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…