देश

ITR भरने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं फाइल

ITR filing deadline Extended: अगर आप अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR Filing) फाइल नहीं कर पाए हैं तो राहत की खबर है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने ITR भरने की आखिरी तारीख एक दिन और बढ़ा दी है. अब आप 16 सितंबर 2025 तक अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं.

क्यों एक दिन बढ़ाया गया?

दरअसल, सोशल मीडिया पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और टैक्सपेयर्स ने ई-फाइलिंग पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की थी. इसी को ध्यान में रखते हुए CBDT ने यह फैसला लिया. पोर्टल पर भारी ट्रैफिक के चलते कई लोग लॉगिन और टैक्स पेमेंट नहीं कर पा रहे थे. अब 16 सितंबर की रात 12 बजे से सुबह 2:30 बजे तक पोर्टल मेंटेनेंस मोड में रहेगा ताकि जरूरी बदलाव किए जा सकें.

पहले भी बढ़ाए जा चुके हैं तारीख

इससे पहले मई में CBDT ने ITR फाइलिंग की डेडलाइन 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर की थी. वजह थी ITR फॉर्म में बड़े बदलाव और सिस्टम को अपडेट करने में लगने वाला समय.

अब तक कितने ITR फाइल किए जा चुके हैं?

अब तक 7.3 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल हो चुके हैं, जो पिछले साल के आंकड़े से भी ज्यादा हैं.

कैसें भरे ITR?

अगर आप पहली बार ITR भर रहे हैं, तो income tax की वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/  पर जाकर PAN, Aadhaar और बाकी डिटेल्स से रजिस्टर करें. लॉगिन करने के बाद e-file सेक्शन में जाकर ‘File Income Tax Return’ पर क्लिक करें. फिर AY 2025-26 चुनें, अपनी टैक्सपेयर कैटेगरी (individual, HUF या others) सेलेक्ट करें और ITR फॉर्म चुनें.

इसे भी पढ़ें-कुल्लू में एडवेंचर पर ब्रेक! बाढ़ के बाद 30 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक

आपका पर्सनल डेटा पहले से भरा होगा, उसे चेक करके आगे बढ़ें। टैक्स की गणना के बाद आप ‘Pay Now’ या ‘Pay Later’ का विकल्प चुन सकते हैं. टैक्स भरने के बाद रिटर्न का प्रीव्यू देखें और वेरिफाई करें. एक बार फाइलिंग हो जाने पर आपको ITR वेरिफिकेशन फॉर्म डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा।

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago