देश

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2024 में यात्रियों की संख्या 5.48 करोड़ पहुंची, 6.3 प्रतिशत की रही वृद्धि

प्राईवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने गुरुवार को कहा कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 2024 में यात्री ट्रैफिक में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर 5.48 करोड़ पहुंचा है. 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री ट्रैफिक 5.16 करोड़ दर्ज किया गया. MIAL ने कहा कि हवाईअड्डे पर 3,46,617 हवाई यातायात आवागमन या प्रस्थान और आगमन भी दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.

दिसंबर सबसे व्यस्त महीना

MIAL ने कहा कि 21 दिसंबर को इस सुविधा में सबसे अधिक सिंगल डे यात्रियों का आवागमन देखा गया, जिसमें लगभग 170,000 यात्री थे. 116,982 घरेलू और 52,800 अंतर्राष्ट्रीय यात्री. दिसंबर महीना हवाईअड्डे के लिए सबसे व्यस्त महीना भी रहा, जिसमें यात्रियों के आगमन और प्रस्थान में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 50.5 लाख रही.

इसके अतिरिक्त हवाई अड्डे ने दिसंबर में 8,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात के साथ एक मील का पत्थर हासिल किया, जिससे वैश्विक यात्रा केंद्र के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई, जबकि फरवरी 2024 के दो दिनों, 3 और 10 फरवरी, को CSMIA ने पूरे वर्ष के लिए अपने सबसे अधिक सिंगल डे एयरपोर्ट ट्रैफिक को संभाला, जिसमें दोनों दिनों में 962 ट्रैफिक मुवमेंट रहा.


ये भी पढ़ें: श्रीनगर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली USBRL पहली रेल सेवा इस महीने होगी शुरू


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

असिस्टेंट डायरेक्टर से रातोंरात बने फिल्म के हीरो, ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य ने शाहरुख खान से की अपनी तुलना

Shobhinaw Satyaa: फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा का किरदार निभाकर शोभिनव सत्य रातोंरात…

3 minutes ago

कार्तिगई दीपम पर अमित शाह ने की भगवान मुरुगन से सुख-समृद्धि की कामना, तिरुपरनकुंद्रम में जला पवित्र दीप

कार्तिगई दीपम के अवसर पर अमित शाह ने भगवान मुरुगन से देशवासियों के सुख और…

17 minutes ago

‘जमानत पर हैं, जल्द जेल जाएंगे’, केशव प्रसाद मौर्य का आजम खान पर हमला; अखिलेश को क्या बोल गए?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर…

17 minutes ago

जमीन के नीचे माओवादियों का खजाना, बीजापुर में सुरक्षाबलों ने तोड़ी कमर; जानें क्या-क्या मिला?

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के घने जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों को…

37 minutes ago

अफगानिस्तान के कुनार में बड़ा हादसा; स्कूल के पास धमा के में 6 छात्रों की मौत, 97 घायल

Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास हुए धमाके में 6…

37 minutes ago

मोबाइल पर बवाल! बिहार के कॉलेज में हंगामा, बिना फोन वाले छात्रों को भी रोका

Warisaliganj College: मोबाइल लेकर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोके जाने पर विवाद बढ़ गया…

51 minutes ago