बाबूलाल मरांडी. (फोटो : IANS)
झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए की हार के बाद प्रदेश भाजपा (BJP) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सोमवार को आईएएनएस से बात की. उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.
झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद BJP के प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा है कि हम हेमंत सोरेन को इस जीत के लिए बधाई देना चाहते हैं. हम उम्मीद करेंगे कि झारखंड में अगली सरकार भ्रष्टाचार मुक्त हो और झारखंड कम हो रही आदिवासियों को जनसंख्या के मामले में एसआईटी (SIT) गठित कराकर जांच कराई जाए.
झारखंड में एनडीए की हारने के कारण पूछने पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी तो जल्दबाजी होगी. 23 नवंबर को परिणाम आया. सरकार गठित होने दीजिए इसके एक सप्ताह बाद समीक्षा करेंगे देखेंगे कि कहां-कहां चूक हुई.
जयराम की पार्टी JLKM को इस चुनाव में आप कितना बड़ा फैक्टर मानते हैं. इस पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें कई विधानसभा सीटों पर कई बूथों पर अच्छा वोट मिला है.
झारखंड में चुनाव के बाद हिंसा हुई है. क्या बंगाल का ट्रेंड यह पर शुरू हो रहा है. इस पर बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. साहिबगंज बरहेट से जानकारी मिली है, तो हम लोगों ने वहां के एसपी से बात की है. हम चाहते हैं कि जो लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर हो और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाए.
चुनाव जीतने के बाद स्वाभाविक है कि जश्न मनाया जाता है, लेकिन मारपीट करना, घर पर हमला करना उचित नहीं है. यह लोकतंत्र का हिस्सा नहीं हो सकता है. सभी को इससे बचना चाहिए. हेमंत सोरेन को अपने कार्यकर्ताओं को समझाना चाहिए. यह लोकतंत्र है गुंडातंत्र नहीं है.
रिजर्व सीट पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं यह समझता हूं कि एनडीए ने 24 सीट जीती है. हम लोग समाज को तोड़कर नहीं देखते हैं. हम चुनाव के अलावा भी काम करते रहते हैं, रक्तदान शिविर लगाते हैं. स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है. पौधरोपण कार्यक्रम भी करते हैं. चुनाव पांच साल में एक बार आता है, लेकिन मैं 365 दिन काम करता हूं.
संभल में जो लोग पुलिस की गोली से मारे गए उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग हो रही है. इस पर मरांडी ने कहा है कि सवाल यह है कि किन कारणों की वजह से लोगों की मृत्यु हुई है. यह सब आपको देखना पड़ता है. वहां की स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. अगर कोई गुंडागर्दी करेगा, पुलिस पर हमला करेगा, तो पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की जाएगी. हम उस पर कुछ भी नहीं कह सकते हैं.
प्रधानमंत्री ने संसद सत्र से पहले कहा है कि मुट्ठी भर लोग संसद को हाईजैक करना चाहते हैं. इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि वो तो हम लोग लगातार देख रहे हैं, इसमें कोई नई बात तो नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…