दुनिया

POK के लोगों को दहशतगर्द मानता है पाकिस्तान, वहां के गृहमंत्री ने कहा- ‘वो हमारे नागरिक नहीं…’

पाकिस्तान से आजाद होने की छटपटाहट POK (पाक अधिकृत कश्मीर) के लोगों में बढ़ती जा रही है. पाकिस्तान की सरकार का रवैया हमेशा से यहां के लोगों को लेकर निराशाजनक रहा है. तमाम परेशानियों और मुसीबतों को झेलते हुए भी पाकिस्तान के साथ रहने पर मजबूर पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के लोग अब इससे मुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

पीओके में आए दिन पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन इस बात की तस्दीक करती है. वहीं, पाकिस्तान के हुक्मरानों का नजरिया भी अब पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के लोगों को लेकर बदलने लगा है.

पाकिस्तान के पत्रकारों का दावा

पाकिस्तानी मीडिया के एक पत्रकार के दावे को देखें तो आप इस बात को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं. क्योंकि पाकिस्तान के यह पत्रकार दावा कर रहे हैं कि वहां के गृह मंत्री ने कहा है कि पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के लोग ‘हमारे नागरिक नहीं हैं.’ वैसे पाकिस्तान पहले से ही पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के लोगों को ‘दहशतगर्द’ मानता रहा है. पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के नाम पर जिस तरह का आतंकवाद पाकिस्तान फैलाता है, उस देश के गृह मंत्री ने उसी पीओके के लोगों को दहशतगर्द बता दिया है. पाकिस्तान के पत्रकार रियाज खान ने इस बात का दावा किया.

इस्लामाबाद की सीमा की सभी सड़कें खुदवा दी गईं

उन्होंने अपने दावे में कहा कि पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में जिस तरह से इस्लामाबाद कूच करने की तैयारी प्रदर्शनकारियों ने की, उसके बाद पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) से आने वाले इमरान खान के समर्थकों को रोकने के लिए वहां कई तरह की रुकावट पैदा की गई है. इसके साथ ही इस्लामाबाद की सीमा में प्रवेश करने की सभी सड़कें खुदवा दी गईं.

पीओके के लोगों को बताया गया दहशतगर्द

इसके साथ ही इमरान खान के समर्थक पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के लोगों को वहां के गृह मंत्री ने दहशतगर्द बता दिया. पाकिस्तानी पत्रकार इमरान रियाज खान ने दावा किया कि पाकिस्तान के गृह मंत्री ने पीओके के लोगों को दहशतगर्द करार दिया है. इमरान रियाज खान ने दावा किया कि पाकिस्तान के गृह मंत्री ने इमरान के समर्थन में पीओके से आने वाले उनके समर्थकों को रोकने के लिए ये बयान दिया है. उनके मुताबिक पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने कहा कि पीओके के लोग संवैधानिक तौर पर पाकिस्तान के नागरिक नहीं हैं और अगर वह इमरान खान के समर्थन में इस्लामाबाद आते हैं तो उन्हें दहशतगर्द माना जाएगा.

पत्रकार इमरान रियाज खान का दावा

पाकिस्तानी पत्रकार इमरान रियाज खान ने दावा किया कि जहां एक तरफ इमरान खान जेल में बंद हैं और उनके समर्थन में इतने बड़े स्तर पर बिना किसी नेता के आंदोलन हो जाएगा, इस बारे में पाकिस्तान की सरकार ने कभी सोचा नहीं. यह तो किसी का ख्वाब ही हो सकता है कि इतना बड़ा जनसमर्थन बिना किसी नेता के इस प्रदर्शन को मिले. इसके बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री ने बयान दिया कि आजाद कश्मीर (पाक अधिकृत कश्मीर) का कोई भी शहरी पाकिस्तान का नागरिक नहीं है. ऐसे में इनका किसी प्रदर्शन में शामिल होना दहशतगर्दी में शामिल होना है.

कश्मीर पाकिस्तान का स्वर्ग है: जिन्ना

इमरान रियाज ने कहा कि पाकिस्तान के गृह मंत्री का यह बयान इतनी बड़ी भूल है, जिसने देश के 70 साल के नैरेटिव को उड़ाकर रख दिया है. क्योंकि मोहम्मद अली जिन्ना जो पाक के संस्थापक थे, उन्होंने कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान का स्वर्ग है. पाकिस्तान के गृह मंत्री ने अपने बयान से उसे समाप्त कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

40 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago