देश

‘अब बस एयरफोर्स और नेवी आना बाकी है…’ टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने बीजेपी पर कसा तंज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा जीत का दावा सिर्फ दिखावे के लिए कर रही है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ खड़ी है और चुनाव नतीजों में इस जनादेश की साफ झलक दिखाई देगी.

टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने कहा कि सफेद साड़ी और चप्पल में ममता बनर्जी बंगाल की जनता के साथ है और जनता भी ममता दीदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है.

कोलकाता में वोटिंग करने के बाद टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने कहा कि भाजपा को जीत का दावा तो करना ही है, वे आत्मविश्वास की कमी नहीं दिखा सकते और यह उसी तरह का दिखावा है जिसका सहारा वे हमेशा से लेते आए हैं. बंगाल के लोगों के चेहरों पर साफ झलक रहा है कि वे एक बार फिर ममता दीदी को सत्ता में लाने के लिए तैयार है. बंगाल के लोगों का मिजाज यही है कि वे ममता बनर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. और जब नतीजे आएंगे, तो उसमें लोगों के जनादेश की स्पष्ट झलक दिखाई देगी.

टीएमसी सांसद का भाजपा पर निशाना

केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने कहा कि भाजपा बहुत अच्छी तरह जानती है कि कैसे अपने हिसाब से एक सुंदर कहानी गढ़ी जाए. हम निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के पक्ष में हैं, और हमें हिंसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ है. आज पश्चिम बंगाल में जिस तरह के हालात आप देख रहे हैं, जैसे हजारों की संख्या में सीआरपीएफ मौजूद है, तो मैं तो बस यही कह रही थी कि अब तो बस एयर फोर्स और नेवी का आना ही बाकी रह गया है. यहां टैंक मौजूद हैं, ऐसा लग रहा है मानो बंगाल में युद्ध जैसी स्थिति हो. भाजपा के हाथों उनके हाथ से जमीन खिसक चुकी है, ममता बनर्जी लड़ेंगी और जीतेंगी.

चुनाव से पहले एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं कि बंगाल की सत्ता में दाखिल हो जाए. एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया गया. चुनाव से कुछ समय पहले एसआईआर कराया गया. असली वोटरों के नाम लिस्ट से हटाने से लेकर वोटरों को डराने-धमकाने तक सब शामिल है. वे हर तरीका आजमा रहे हैं, हमारे अधिकारियों का तबादला करना, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश से ऐसे पर्यवेक्षकों को तैनात करना जो हमारी भाषा नहीं जानते, जिनका लोगों से कोई जुड़ाव नहीं है, जिन्हें हमारी संस्कृति की कोई समझ नहीं है, और जिन्हें किसी भी स्थिति चाहे वह चुनावी हो, राजनीतिक हो या सामाजिक की कोई जानकारी नहीं है. लेकिन, कोई बात नहीं सफेद साड़ी और चप्पल में ममता बनर्जी जनता के साथ है.

ये भी पढ़ें: ममता की भाभी काजरी बनर्जी ने लगाया आरोप, कहा- हार के डर से माहौल बिगाड़ रहे शुभेंदु

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

9 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

28 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

37 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

52 minutes ago