देश

सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजी थी सिफारिश

Supreme Court: भारत के राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति ने बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आलोक अराधे और पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विपुल एम. पंचोली को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भेजी थी सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में इन दोनों जजों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी. भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है.

केंद्रीय कानून मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दोनों जजों की नियुक्ति की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी. केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा,

“भारत के संविधान द्वारा दी गई शक्तियों का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को भारत के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है.”

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 34

इसी साल मई में भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने जस्टिस एन. वी. अंजनिया, जस्टिस विजय बिश्नोई, और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई थी. तीन जजों के शपथ लेते ही सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 हो गई थी.

29 मई को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की थी सिफारिश

29 मई को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इन तीनों जजों की नियुक्ति के संबंध में सिफारिश की थी जिसे बाद में केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई थी. इस संबंध में केंद्र सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गई थी.

इसे भी पढ़ें-चेन्नई में 29 साल बाद बैंक धोखाधड़ी मामले में फैसला, ब्रांच मैनेजर समेत 4 को मिली सजा

न्यायमूर्ति एन. वी. अंजनिया पूर्व में कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे. न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई पूर्व में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे. न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदुरकर पूर्व में बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

मेष राशि वालों की किस्मत लेगी नई करवट! नौकरी, धन और प्रेम जीवन में आज क्या होगा खास?

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…

8 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

8 minutes ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

8 minutes ago

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास! करियर में नए मौके, धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव?

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में…

8 minutes ago