देश

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को भी सताने लगी भीषण गर्मी, कोर्ट के इस आदेश से मिलेगी राहत

देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है. आम से लेकर खास तक और शरीफ से लेकर बदमाश तक सभी गर्मी के प्रकोप से परेशान हैं. भीषण गर्मी का आलम यह है कि जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को भी यह सताने लगी है. ऐसे में दिल्ली की एक अदालत ने भीषण गर्मी को देखते हुए जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर को उसके खर्च पर कूलर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

चंद्रशेखर के वकीलों ने कही ये बात

चंद्रशेखर के वकीलों ने पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) चंदर जीत सिंह से कहा कि मंडोली जेल में केंद्रीय वातानुकूलन प्रणाली को जानबूझकर बंद कर दिया गया है. बाद मे एक रिपोर्ट में कहा गया कि जेल परिसर की वातानुकूलन प्रणाली की मरम्मत चल रही है. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इसे ठीक करा रहा है. अपनी याचिका में चंद्रशेखर ने अत्यधिक गर्मी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताई. इसमेें त्वचा पर चकत्ते और निम्न रक्तचाप आदि की शिकायत कही गई. मेडिकल रिपोर्ट में उसके दावों की पुष्टि की गई और स्वास्थ्य बिगड़ने से बचाने के लिए उसके कमरे में तापमान नियंत्रण प्रणाली की व्यवस्था करने की सिफारिश की गई.

इसे भी पढ़ें: बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले ही भरभरा कर गिरा 12 करोड़ की लागत से बना पुल

नहीं है कूलर लगाने का प्रावधान

हालांकि, दिल्ली जेल नियम 2018 में कैदियों के लिए निजी कूलर लगाने का प्रावधान नहीं है. लेकिन न्यायाधीश सिंह ने कैदियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने की बात कही. न्यायाधीश ने जेल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि चंद्रशेखर के कमरे का तापमान अनुकूल बना रहे. स्वास्थ्य की दृष्टि से यदि आवश्यक हो, तो उसे अपने खर्च पर कूलर लगाने की अनुमति देनी चाहिए. जेल अधिकारियों को इस आदेश को तुरंत लागू करने के लिए कहा गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

18 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

34 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago