पीएम मोदी.
11 Years Of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे कर चुकी है. पीएम मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 51 सेकंड के एक वीडियो को पोस्ट कर बताया कि 11 वर्षों में हमारी नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं.
पीएम मोदी (PM Modi) की ओर से उनके 11 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं के लिए चलाई जा रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में इस वीडियो में बताया गया है. उज्ज्वला योजना के तहत लाखों महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले, जिससे उनकी सेहत और जीवनशैली में सुधार हुआ. ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने लैंगिक समानता और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आसान ऋण प्रदान कर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाया. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर मकान स्वामित्व ने उनकी सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया. इन योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक प्रगति में भी योगदान दिया है.
पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वो दौर भी देखा है, जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं. बीते 11 वर्षों में हमारी नारी शक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं.”
यह भी पढ़ें- देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- महाराष्ट्र पराजय कितनी गहराई से चुभी इसका मुझे भलीभांति एहसास
दूसरे पोस्ट में पीएम (PM Modi) ने लिखा, “पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया है. स्वच्छ भारत के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन तक, विभिन्न पहलों ने हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है. उज्ज्वला योजना ने कई घरों में धुआं रहित रसोई सुनिश्चित की. मुद्रा ऋणों ने लाखों महिला उद्यमियों को अपने सपनों को साकार करने में सक्षम बनाया. पीएम आवास योजना में महिलाओं के नाम पर घरों ने भी उल्लेखनीय प्रभाव डाला है. ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ ने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन को प्रज्वलित किया. विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में, महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…